अक्सर बड़े-बूढ़े कहते हैं कि कोई काम छोटा नहीं होता इंसान की सोच छोटी या बड़ी होती है. कहा भी जाता है कि किसी के आगे हाथ फैलाने से अच्छा है कि आप सड़क किनारे ठेला लगा लें. वैसे बदलते दौर के साथ अब लोग भी पूरी तरीके से बदल चुके हैं. आजकल तो ठेले वाले भी कमाई के मामले में किसी कॉरपोरेट एम्प्लॉई से कम नहीं है. हाल के दिनों में एक ऐसे ठेले वाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने नान खटाई बेचकर 50 लाख फॉर्च्यूनर खरीद ली.कई सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जहां सड़क किनारे मेहनत करने वाले ये मजदूर अपनी कमाई का खुलासा करते हैं. जिसके बारे में जानकर कोई भी दंग रह जाता है. ये लोग पढ़े-लिखे लोगों से भी ज्यादा की कमाई करते हैं.
अब हाल ही में पंजाब के एक शख्स ने वीडियो शेयर किया है. जिसमें उसने बताया कि अमृतसर की सड़कों पर नानखटाई बेचकर वह पचास लाख की फॉर्च्यूनर में चलता है.यह भी पढ़ें: ‘वर्क फ्रॉम होम’ मांगने पर नौकरी से निकाला, अब जिंदगीभर मिलेगी सैलरीयहां देखिए वीडियोवीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सड़क किनारे नान खटाई बेचता नजर आ रहा है. हैरानी की बात तो ये है कि सके ठीक पीछे लगी थी फॉर्च्यूनर खड़ी है. एक ग्राहक जब उसके पास आता है और उससे पूछता है कि ये गाड़ी आपकी है तो उसने बताया कि वो इसका मालिक है. जब शख्स ने इसे मानने से इंकार कर दिया तो ठेले वाले ने उसे गाड़ी की चाभी भी दिखाई. इसके अलावा उसने बताया कि वो पिछले पांच सालों से नान खटाई बेच रहा है.
वो कहता है कि मैं 200 रुपए किलो नाम खटाई बेचता हूं.वीडियो को इंस्टा पर officialsahihai नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जहां कैप्शन में इस बात की जानकारी दी गई है कि ये वीडियो पूरी तरीके से फेक है, लोग काम के महत्व को समझे इसलिए इसे शूट किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
