Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रोहित शर्मा का संन्यास तय, दोबारा फुल टाइम टेस्ट कप्तान बनेंगे ये खिलाड़ी…
    खेल

    रोहित शर्मा का संन्यास तय, दोबारा फुल टाइम टेस्ट कप्तान बनेंगे ये खिलाड़ी…

    By Tv 36 HindustanJanuary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मैचेस में रोहित शर्मा ने कप्तानी नहीं की। पहले मैच में रोहित निजी कारणों से बाहर रहे तो आखिरी मैच उन्होंने खुद को ख़राब फॉर्म की वजह से अलग कर लिया है। इन दोनों ही मैचौं में कप्तानी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को दी गई। लेकिन आखिरी मैच की दूसरी पारी में बुमराह भी मैदान से बाहर चले गए तब विराट को कमान संभालनी पड़ी।

    विराट कोहली एक बार फिर कप्तानी के दौरान अपने पुरानें रूप में नज़र आए। इस दौरान विराट कोहली ने गेंदबाजों को बुमराह के न होने के बावजूद सही ढंग से रोटेट किया। एक टाइम तो ऐसा आ गया था कि कंगारुओं की धड़कनें बढ़ गईं थी। उनको उनकी हार दिखाई देने लगी थी। हालांकि मैच का आखिरी नतीजा भारत के पक्ष में नहीं रहा। लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज विराट को कप्तान बनाने के पक्ष में आ खड़ा हुआ है।

    ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 1-3 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट को चिंताएं इस चीज की है कि भारत का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा? खराब फॉर्म के चलते रोहित शर्मा ने सिडनी के आखिरी टेस्ट से बहार होने का बड़ा फैसला लिया था, वहीं जसप्रीत बुमराह ने उस टेस्ट में टीम की कमान संभाली थी। मगर वर्कलोड के चलते वह एक बार फिर चोटिल हुए और आखिरी पारी में गेंदबाजी के लिए नहीं आ सके। जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को देखकर लगता नहीं कि उन्हें फुल टाइम कप्तान बनाया जाना चाहिए।

    इसका जवाब ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने दिया है। गिलक्रिस्ट ने भारत के अगले कप्तान के रूप में किसी युवा खिलाड़ी को नहीं बल्कि 36 साल के अनुभवी खिलाड़ी को चुना है।क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि अगर जसप्रीत बुमराह को फुल टाइम कप्तान नियुक्त किया जाता है तो यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगर वे विराट कोहली को कप्तान के रूप में सौंपते हैं तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।

    गिलक्रिस्ट ने कहा, “लीडरशिप में बदलाव? मुझे नहीं पता कि बुमराह को फुल टाइम कप्तान होना चाहिए या नहीं। मुझे लगता है कि यह उनके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए, अगला कप्तान कौन हो सकता है, यह वास्तव में किसी का अनुमान है। चाहे वे विराट को वापस ले आएं तो मुझे हैरानी नहीं होगी अगर उन्हें ऐसा करने में कोई आपत्ति नहीं है तो।” बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद भारत की अगली टेस्ट सीरीज जून 2025 में इंग्लैंड दौरे पर होगी। एडम गिलक्रिस्ट ने भविष्यवाणी की है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड नहीं जाएंगे।
    तीन वर्ल्ड कप जीतने वाले इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी़ ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि रोहित इंग्लैंड जाएंगे। उनका कहना है कि ‘घर पहुंचने पर वह आकलन करेंगे।’ मेरा मतलब है कि घर पहुंचने पर सबसे पहले उनकी मुलाकात दो महीने के बच्चे से होगी, जिसकी नैपी उन्हें बदलनी होगी। मुझे नहीं लगता कि वह दबाव बनाएंगे। मुझे लगता है कि वह शायद चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का मौका देंगे। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ कुछ लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट भी खेलनी है। फिर वे चैंपियंस ट्रॉफी में जाएंगे। मुझे लगता है कि वह इसमें खेलने का मौका देंगे और फिर शायद वह बाहर हो जाएं।

    Post Views: 2,455

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदंगल में कौन मारेगा बाजी AAP, BJP और कांग्रेस की क्या है ताकत और कमजोरियां…
    Next Article आयुष्मान भारत योजना से लेकर पीएम किसान योजना तक, इस बजट में इन स्कीम्स को मिल सकता हैं बूस्टर डोज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…

    March 4, 2026

    इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…

    March 4, 2026

    प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…

    March 4, 2026

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…

    March 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…
    • इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    • प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?