दिल्ली
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय साक्षी की उसके प्रेमी मोहम्मद साहिल खान द्वारा निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की प्राथमिकी से खुलासा हुआ है कि साक्षी के पिता उनके अफेयर के बारे में पता था। आईएएनएस को मिली प्राथमिकी के आधार पर खुलासा हुआ कि उनकी बेटी की एक साल से साहिल से दोस्ती थी। एफआईआर में उल्लिखित जनक राज (35) ने कहा, वह अक्सर उसके बारे में बात करती थी, और हम उसे सलाह देते थे कि उसकी उम्र में यह उचित नहीं है। लेकिन वह बुरा मान जाती थी और अपनी दोस्त नीतू के घर चली जाती थी।
गौरतलब है कि इसके पहले साक्षी के पिता साहिल के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर रहे थे और दावा करते थे कि उन्होंने उसके बारे में कभी नहीं सुना। प्राथमिकी के अनुसार, जनक राज ने कहा कि साक्षी 10 दिनों से नीतू के साथ रह रही थी।
प्राथमिकी में कहा गया है, ”29-30 मई की रात नीतू दौड़कर हमारे घर आई और मुझे बताया कि साक्षी के दोस्त साहिल ने उसे चाकू मार दिया है