Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » संजय राउत ने पीएम मोदी पर किया प्रहार,कहा बीजेपी का महाराष्ट्र में होगा अंतिम संस्कार,इसलिए पीएम मोदी की आत्मा यहां भटक रही…
    News

    संजय राउत ने पीएम मोदी पर किया प्रहार,कहा बीजेपी का महाराष्ट्र में होगा अंतिम संस्कार,इसलिए पीएम मोदी की आत्मा यहां भटक रही…

    By Tv 36 HindustanApril 30, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- तीसरे चरण से पहले राजनीतिक दलों और नेताओं के तीखे बयान सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में शिवसेना नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनका महाराष्ट्र से कोई लेना-देना नहीं है. यह आत्मा जो मोदी जी की भटक रही है यह बीजेपी का श्मशान बनने जा रहा है. बीजेपी का अगर कहीं अंतिम संस्कार होगा तो महाराष्ट्र में होगा आप देख लीजिए. 

    उन्होंने कहा, “यह आत्मा जो दिल्ली और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में आती है, वह बार-बार महाराष्ट्र में क्यों भटक रही है? इसलिए भटक रही है क्योंकि महाराष्ट्र बीजेपी के लिए 4 जून के बाद एक श्मशान की तरह होने वाला है. इसलिए उनकी आत्मा महाराष्ट्र में बीजेपी के श्मशान की तरह भटक रही है. हमने यह तय किया है जो महाराष्ट्र के दुश्मन हैं, जिसने महाराष्ट्र तोड़ने की साजिश की है चाहे शरद पवार हों, चाहे उद्धव ठाकरे हों उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की है. उनकी आत्मा जो है महाराष्ट्र और मुंबई में भटक गई है. यहां के उद्योगपति यहां की संपत्ति सब कुछ हड़पना चाहते हैं. यह आत्मा और इस आत्मा के साथ हमारी लड़ाई है, यह अघोरी आत्मा है.

    प्रज्वल रेवन्ना के मामले पर क्या बोले संजय राउत

    कर्नाटक में वीडियो स्कैंडल के मामले पर बोलते हुए संजय राउत ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी एक ढोंग रचने वाली पार्टी है, कर्नाटक में 2800 वीडियो वायरल हो गए हैं एक व्यक्ति के जो बीजेपी के परिवार के सदस्य हैं. मोदी जी का परिवार कितना बड़ा है. देखिए, उनके परिवार के सदस्य 2800 बलात्कार करते हैं. इतना बड़ा परिवार है और मोदी जी उनके लिए वोट मांगते हैं यह सिर्फ एक भटकती आत्मा ही कर सकती है, और कोई नहीं कर सकता.

    उन्होंने आगे कहा,इस प्रकार का काम अगर कोई कर सकता है तो वह भटकती आत्मा ही कर सकती है और मोदी जी वह कर रहे हैं. एक बलात्कारी महिलाओं पर अत्याचार करने वाला एक व्यक्ति के लिए मोदी वोट मांगते हैं और मोदी जी को इस बारे में दिल में कोई दुख नहीं है.

    Post Views: 825

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदो चरणों में सिर्फ 8% महिला प्रत्याशियों ने लड़ा चुनाव, जानिए किस पार्टी ने दिए सबसे अधिक टिकट…
    Next Article प्रियंका गांधी और राहुल गांधी यहाँ से नहीं लड़ेंगे चुनाव, सामने आई ये बड़ी वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब ये चीजें होने वाली हैं महंगी ईरान युद्ध का असर घर से अस्पताल तक इस्तेमाल…

    March 28, 2026

    रत्न शास्त्र नीलम रत्न इन लोगों को पहनना चाहिए, जानें कब और कैसे पहनें…

    March 28, 2026

    इस एयरपोर्ट का आगाज एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से मोदी-योगी भरेंगे उड़ान, बदल जाएगी यहां की सूरत…

    March 28, 2026

    सीएम साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनज़र आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब ये चीजें होने वाली हैं महंगी ईरान युद्ध का असर घर से अस्पताल तक इस्तेमाल…
    • रत्न शास्त्र नीलम रत्न इन लोगों को पहनना चाहिए, जानें कब और कैसे पहनें…
    • इस एयरपोर्ट का आगाज एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से मोदी-योगी भरेंगे उड़ान, बदल जाएगी यहां की सूरत…
    • सीएम साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनज़र आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस…
    • सीएम साय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे हैं बड़ी बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?