Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्कैमर्स ने व्हाट्सएप पर भी लोगों को जाल में फंसाना शुरू किया, स्कैमर से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान…..
    News

    स्कैमर्स ने व्हाट्सएप पर भी लोगों को जाल में फंसाना शुरू किया, स्कैमर से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    व्हॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप है, यही वजह है कि स्कैमर्स ने WhatsApp पर भी लोगों को जाल में फंसाना शुरू कर दिया है. थोड़ी सी सूझबूझ और कुछ जरूरी बातों को अगर आप ध्यान में रखेंगे तो आप स्कैमर्स की बुरी नजर से खुद को सेफ रख सकते हैं.स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग पैंतरे आज़माते रहते हैं, लेकिन हम लोग भी कुछ ऐसी छोटी-छोटी लापरवाहियां कर बैठते हैं जो आगे चलकर हम लोगों पर ही भारी पड़ जाती हैं. आइए जानते हैं कि स्कैमर्स से बचने के लिए कौन-कौन सी बातों को आपको ध्यान में रखना होगा.क्लिक करने से पहले सोचें

    अगर व्हॉट्सऐप पर आपको किसी अनजान नंबर से कोई लिंक या फिर कोई अटैचमेंट फाइल आई है तो ऐसे किसी लिंक पर क्लिक करने से 100 बार सोचना चाहिए. ऐसे ही किसी लिंक में मैलवेयर या फिर वायरस हो सकता है जो आपके डिवाइस में घुसकर आपकी निजी जानकारी को चुरा सकता है.

    पर्सनल जानकारी देने से बचेंअगर व्हॉट्सऐप पर कोई भी अनजान व्यक्ति आपसे बातों ही बातों में निजी जानकारी निकालने का प्रयास करे तो समझ जाएं कि कोई आपको फंसाने की कोशिश कर रहा है. भूल से भी व्हॉट्सऐप पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ पासवर्ड, बैंक अकाउंट या फिर कार्ड डिटेल शेयर न करें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके अकाउंट से पैसे निकल सकते हैं.

    लालच में न फंसेव्हॉट्सऐप पर अगर कोई भी आपको लालच देकर फंसाने की कोशिश करता है तो अलर्ट हो जाएं. स्कैमर्स लोगों को लॉटरी जीतने, पैसे जीतने या फिर रिवॉर्ड्स जीतने का लालच देकर लोगों को ठगने का काम करते हैं.

    टू फैक्टर ऑथेंटिकेशनकोई भी अनजान व्यक्ति आपके व्हॉट्सऐप अकाउंट को एक्सेस न कर पाए, इसके लिए सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर को जरूर लगाएं. व्हॉट्सऐप यूजर्स को टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन फीचर की सुविधा देता है.

    स्पैम मैसेज आने पर अकाउंट को रिपोर्ट करेंअगर किसी अनजान नंबर से आपको व्हॉट्सऐप पर स्कैम मैसेज आता है तो आपको तुरंत चैट बॉक्स में राइट साइड में ऊपर की तरफ नजर आ रहे थ्री डॉट पर क्लिक करना है. थ्री डॉट पर टैप करने के बाद आपको सबसे नीचे More ऑप्शन में रिपोर्ट करने का विकल्प मिल जाएगा.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Scammers have started luring people on WhatsApp also Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleट्रक ड्राइवर के चक्का जाम से कहीं बढ़ न जाए महंगाई ,अकेले मुंबई में चलते हैं रोजाना इतने ट्रक….
    Next Article सरकार के इस आश्वासन के बाद ट्रांसपोटर्स ने हड़ताल ख़त्म करने का फैसला किया….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…

    March 3, 2026

    यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…

    March 3, 2026

    ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…

    March 3, 2026

    आज का राशिफल मंगलवार को वृषभ सहित इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…
    • यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…
    • ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…
    • आज का राशिफल मंगलवार को वृषभ सहित इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
    • ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया ये दिल दहलाने वाला …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?