Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » स्कैमर्स ने व्हाट्सएप पर भी लोगों को जाल में फंसाना शुरू किया, स्कैमर से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान…..
    News

    स्कैमर्स ने व्हाट्सएप पर भी लोगों को जाल में फंसाना शुरू किया, स्कैमर से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    व्हॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप है, यही वजह है कि स्कैमर्स ने WhatsApp पर भी लोगों को जाल में फंसाना शुरू कर दिया है. थोड़ी सी सूझबूझ और कुछ जरूरी बातों को अगर आप ध्यान में रखेंगे तो आप स्कैमर्स की बुरी नजर से खुद को सेफ रख सकते हैं.स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग पैंतरे आज़माते रहते हैं, लेकिन हम लोग भी कुछ ऐसी छोटी-छोटी लापरवाहियां कर बैठते हैं जो आगे चलकर हम लोगों पर ही भारी पड़ जाती हैं. आइए जानते हैं कि स्कैमर्स से बचने के लिए कौन-कौन सी बातों को आपको ध्यान में रखना होगा.क्लिक करने से पहले सोचें

    अगर व्हॉट्सऐप पर आपको किसी अनजान नंबर से कोई लिंक या फिर कोई अटैचमेंट फाइल आई है तो ऐसे किसी लिंक पर क्लिक करने से 100 बार सोचना चाहिए. ऐसे ही किसी लिंक में मैलवेयर या फिर वायरस हो सकता है जो आपके डिवाइस में घुसकर आपकी निजी जानकारी को चुरा सकता है.

    पर्सनल जानकारी देने से बचेंअगर व्हॉट्सऐप पर कोई भी अनजान व्यक्ति आपसे बातों ही बातों में निजी जानकारी निकालने का प्रयास करे तो समझ जाएं कि कोई आपको फंसाने की कोशिश कर रहा है. भूल से भी व्हॉट्सऐप पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ पासवर्ड, बैंक अकाउंट या फिर कार्ड डिटेल शेयर न करें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके अकाउंट से पैसे निकल सकते हैं.

    लालच में न फंसेव्हॉट्सऐप पर अगर कोई भी आपको लालच देकर फंसाने की कोशिश करता है तो अलर्ट हो जाएं. स्कैमर्स लोगों को लॉटरी जीतने, पैसे जीतने या फिर रिवॉर्ड्स जीतने का लालच देकर लोगों को ठगने का काम करते हैं.

    टू फैक्टर ऑथेंटिकेशनकोई भी अनजान व्यक्ति आपके व्हॉट्सऐप अकाउंट को एक्सेस न कर पाए, इसके लिए सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर को जरूर लगाएं. व्हॉट्सऐप यूजर्स को टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन फीचर की सुविधा देता है.

    स्पैम मैसेज आने पर अकाउंट को रिपोर्ट करेंअगर किसी अनजान नंबर से आपको व्हॉट्सऐप पर स्कैम मैसेज आता है तो आपको तुरंत चैट बॉक्स में राइट साइड में ऊपर की तरफ नजर आ रहे थ्री डॉट पर क्लिक करना है. थ्री डॉट पर टैप करने के बाद आपको सबसे नीचे More ऑप्शन में रिपोर्ट करने का विकल्प मिल जाएगा.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Scammers have started luring people on WhatsApp also Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleट्रक ड्राइवर के चक्का जाम से कहीं बढ़ न जाए महंगाई ,अकेले मुंबई में चलते हैं रोजाना इतने ट्रक….
    Next Article सरकार के इस आश्वासन के बाद ट्रांसपोटर्स ने हड़ताल ख़त्म करने का फैसला किया….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    November 23, 2026

    पीएम एशिया के दूसरे सबसे ताकतवर नेता, दुनिया ने माना भारत का लोहा इस देश की बादशाहत पर मंडराने लगा खतरा…

    November 23, 2026

    नॉर्थ अमेरिका में ‘रामायणम्’ का ऐतिहासिक तूफान, इतने मिलियन डॉलर पार कर बनाया नया रिकॉर्ड…

    November 23, 2026

    पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री…

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल
    • पीएम एशिया के दूसरे सबसे ताकतवर नेता, दुनिया ने माना भारत का लोहा इस देश की बादशाहत पर मंडराने लगा खतरा…
    • नॉर्थ अमेरिका में ‘रामायणम्’ का ऐतिहासिक तूफान, इतने मिलियन डॉलर पार कर बनाया नया रिकॉर्ड…
    • पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री…
    • मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर उठे सवाल, सोमनाथ दर्शन करने गए बुजुर्गों ने बताई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?