सिलीगुड़ी। जिले के शालूगाड़ा के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी सवार का अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि मृतक सचिन छेत्री निवासी सेवक बाजार है। बताया जाता है कि वह अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था। तभी यात्री बस सिक्किम से सिलीगुड़ी आ रही थी। इसी दौरा शालूगाड़ा के पास बस ने स्कूटी को टक्कर मार दिया। जिससे स्कूटी सवार सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उत्तेजित भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और बस को आग के हवाले कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही भक्तिनगर थाने की पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घटना के कारण काफी देर तक इलाके में जाम की समस्या देखी गई। बाद में पुलिस ने बस को बरामद किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।