
बंगरा : रास्ट्रीय आँचलिक पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला कार्यालय बंगरा पर पत्रकार संगठन की ब्लॉक स्तरीय बैठक आहूत की गई। जिसमें ब्लॉक सहित प्रमुख छेत्रों के पत्रकारों ने बैठक में भाग लिया। पत्रकार संगठन ने ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर धीरेन्द्र सोनी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्वसमत्ती से पास किया।राष्ट्रीय आँचलिक पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला कार्यालय बंगरा पर जिला अध्यक्ष भास्कर बबेले की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक पँ सुखदेव कुमार व्यास के निर्देशन एवं जिलाध्यक्ष भास्कर बबेले की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर धीरेन्द्र सोनी को दायित्व सौंपा गया सभी लोगों ने नये ब्लॉक अध्यक्ष को सर्वसमत्ती से प्रस्ताव पास करते हुये अध्यक्ष चुना। कार्यक्रम में पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा मऊरानीपुर ने कहा कि पत्रकारों को मजबूती के साथ एक जुटता के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ना चाहिए,वहीं एडवोकेट एवं वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल ने पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके त्याग के बारे में विस्तार से बताया।
संगठन के जिलाध्यक्ष भास्कर बबेले ने कहा कि संगठन को जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूती प्रदान की जायेगी साथ ही किसी पत्रकार के खिलाफ अन्याय नहीं सहा जायेगा। पत्रकारों के ऊपर अन्याय सहन नहीं होगा अगर कोई व्यक्ति पत्रकारों के ऊपर अपनी दबंगई दिखाता है तो उसका मुँहतोड़ जबाब दिया जायेगा, किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा।ब्लॉक के सरंक्षक समिति प्रमुख सलीम सिद्दग्गी ने सभी मौजूद पत्रकारों को माला पहनाकर सम्मानित किया। संगठन ने बरिष्ठ पत्रकारों का भी सम्मान किया।
इस मौके पर हरिश्चंद्र सिंह विद्रोही, मनोज कुमार विजय शर्मा,राजीव अग्रवाल,सलीम सिद्दग्गी,अरविंद सिंह दांगी,कमलेश गुप्ता, डॉ हरिदयाल,रितेश मिश्रा, धीरेन्द्र सोनी,सतेंद्र कुमार,मानवेन्द्र सिंह चोहान,कपिल कुमार,सौरभ जैन,आनंद सोनी,अरविंद आर्य,सागर लिटौरिया, अखिलेस साहू,विक्रम सिंह बुन्देला, संदीप कुमार श्रीबास,पवन जैन,परमसुख, बलबीर कुमार,मानवेन्द्र सिंह,बलराम सिंह,दीनदयाल महाराज,रामजी दीक्षित, बिहारीलाल,वीरेंद्र कुमार,उदय सिंह पलरा,महेश श्रीबास,अरविंद सिंह गेराहा सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सलीम सिद्दग्गी ने किया एवं आभार अरविंद सिंह ने जताया।
झाँसी से सतेंद्र कुमार की रिपोर्ट
