
वर्तमान में अत्यधिक वर्षा को देखते हुए जिले में डुबान क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखते हुए राहत कार्य के लिए तत्पर रहने समस्त थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी दौरान ग्राम बंसीताल सोन नदी के पास स्थित महादेव मंदिर पर एक पुजारी के बाढ़ में फंसे होने की सूचना पर थाना प्रभारी मरवाही के द्वारा तत्काल अवगत कराए जाने पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा तत्काल थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त स्थान पर रेस्क्यू कार्य के लिए भेजा गय।

बाढ़ वाली जगह पर पहुंचने पर पुजारी बोधन सिंह श्याम पिता राम श्याम 70 वर्ष निवासी बंशीलाल सोन नदी के बाढ़ में मंदिर में फंसा हुआ था जिसे स्थानीय बोल बम समिति के सदस्यों के साथ बाढ़ में फंसे हुए बोधन सिंह को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। ग्राम सचरा टोला में दो लोगों जिसमें सूरज एवं उसकी 3 वर्ष की छोटी लड़की की बाढ़ में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल ही थाना प्रभारी के हम राह में थाना स्टाफ पहुंच कर चारों को सकुशल रेस्क्यू किया गया एवं तत्काल ही उनका उपचार कराई गई।

ग्राम लेरकेनी एवं करसीवा के बीच में हथकड़ी नाला में बने रपटा पुल से दिनांक 15.09.2021 को बाढ़ में बह गए बंधन सिंह उरांव पिता स्वर्गीय सुकलाल सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी लेरकेनी, बाणियाडांड की खोजबीन दिनांक 16.9.2021 को एसडीआरएफ बिलासपुर की टीम के साथ बंधन सिंह को रपटा से लगभग 500 मीटर दूर नाला में ही बेसरम की झाड़ियों में फंसे होने से खोज कर निकाला गया। बाद मौके पर ही तत्काल मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही किया गया।