
मामला थाना मरवाही का है। माह अप्रैल वर्ष 2017 में अपहृत बालिका के पिता के द्वारा थाना मरवाही में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री रात्रि से घर से गायब है रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 122/17 कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया था।
विगत 03 वर्षों से अपहृत बालिका की पतासाजी जारी थी। तकनीकी तरीके से अपहृता का लोकेशन जिला धार( मध्य प्रदेश) में होना पता चलने पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा व एसडीओपी गोरेला अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेण्ड्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जिला धार( मध्य प्रदेश) भेजा गया।
थाना प्रभारी पेण्ड्रा के नेतृत्व में गठित टीम आगर खेड़ी थाना बगदून जिला धार (मध्य प्रदेश ) से आरोपी अश्वनी कुमार परस्ते पिता सूरज उम्र 23 साल निवासी ग्राम झिरिया टोला थाना मरवाही के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया । आरोपी को धारा 363, 366, 376 भा द वि 4, 6 posco act में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।