राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र के बुड़ानछापा गांव के जंगल से सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों द्वारा डंप किए गए हथियार, विस्फोफ करने प्रयुक्त होने वाला सामान और नक्सली साहित्य बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर जिले के बोरतलाव इलाके के ग्राम बुड़ानछापा के जंगल में नक्सलियों द्वारा डंप किया गया एक प्लास्टिक ड्रम आज बरामद किया। इस ड्रम के अंदर छुपाकर रखी गई चार देशी बंदूके, मेडिसीन, नक्सल साहित्य, सोलर प्लेट, केबल वायर, इलेक्ट्रिक वायर, इलेक्ट्रिक स्वीच, बैट्री, पुराने कपड़े, एक नग टार्च, पॉलीथीन, लोहे की प्लेट और ड्रील मशीन के कलपुर्जे सहित नक्सलियों द्वारा प्रयुक्त की जाने वाली दैनिक उपयोगी सामग्री मिली हैं, जिसे जप्त कर लिया गया है। इसका सामग्री का उपयोग नक्सलियों द्वारा स्माल एक्शन टीम के माध्यम से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा सकता था।