Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » पहलगाम आतंकी हमले से सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति खुश, जूता दिखाकर दी ये चेतावनी…
    News

    पहलगाम आतंकी हमले से सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति खुश, जूता दिखाकर दी ये चेतावनी…

    By Tv 36 HindustanApril 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले से जहां सीमा हैदर परेशान है, वहीं उसके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने उसकी मुश्किलों को बढ़ा दिया है। उसने सोशल मीडिया पर नया वीडियो डाला है, जिसमें वो जूता दिखाता नजर आ रहा है। वो भारत सरकार से मांग कर रहा है कि सीमा हैदर को तुरंत पाकिस्तान भेजा जाए ताकि उसे सबक सिखाया जा सके। इस वीडियो पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

    सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने क्या कहा?
    सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर जूता दिखाते नजर आता है। वो कहता है कि मैं आज भी बस यही चाह रहा हूं कि सीमा को पाकिस्तान भेज दिया जाए। पिछले दो सालों से अपने बच्चों को देखने के लिए तरस गया हूं। उसने आगे कहा कि वो अपने बच्चों के साथ रहना चाहता है। उन्हें खिलाना और पिलाना चाहता है। उसने कहा कि भारत सरकार अगर सीमा को पाकिस्तान नहीं भेज सकती है तो कम से कम बच्चों को पाकिस्तान भेज दे। सीमा को भारत में ही रखें, लेकिन उसे वहीं सजा मिलनी चाहिए।

    एपी सिंह पर भी साधा निशाना
    गुलाम हैदर ने सीमा हैदर के मुंहबोले भाई एडवोकेट एपी सिंह पर भी जमकर निशाना साधा। उसने कहा कि एपी सिंह को शर्म आनी चाहिए। उसे पर लानत है। उसके अंदर की इंसानियत मर चुकी है, वो तो इंसान कहलाने के लायक भी नहीं है। आगे उसने फिर से सीमा पर प्रहार करना शुरू कर दिया। बोला कि सीमा तो एपी सिंह से भी बड़ी बेशर्म है। मेरे बच्चे सचिन के साथ रह रहे हैं, जिनसे खून का रिश्ता नहीं है। मेरे बच्चों का मेरे से खून का रिश्ता है, लेकिन हम दूर रह रहे हैं। उसने भारत सरकार से कहा कि सीमा और उसके बच्चों को पाकिस्तान भेजना चाहिए।

    सीमा हैदर पर यूजर्स दे रहे मिलीजुली प्रतिक्रियाएं
    भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सीमा हैदर को पाकिस्तान जाना होगा या नहीं। जब इस पर सीमा हैदर से सवाल पूछा गया तो जवाब दिया कि वो सचिन की पत्नी है, इसलिए उसके साथ ही रहना है। बहरहाल, यह स्पष्ट है कि अभी तक सीमा हैदर को भारत की नागरिकता नहीं मिली है। ऐसे में कुछ यूजर्स सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की बात कह रहे हैं।

    वहीं, सीमा के समर्थक दलील दे रहे हैं कि उनकी प्रसिद्धि से जलने वाले लोग ही ऐसी ऊटपटांग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वो हर हिंदू त्योहारों को सेलिब्रेट करती हैं और भारत के विकास के लिए ही प्रार्थनाएं करती हैं। ऐसे में उसे पाकिस्तान भेजना गलत होगा। चलते-चलते बता दें कि गुलाम हैदर ने इस वीडियो में पहलगाम आतंकी हमले पर कुछ नहीं बोला है, लेकिन जिस तरह से उसने सीमा हैदर पर प्रहार किया है, उससे लगता है कि भारत सरकार सीमा को पाकिस्तान भेज देगी। ऐसे में उसका खुश होना लाजमी है। बहरहाल सीमा हैदर पर क्या फैसला आएगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

    Views: 1,910
    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपहलगाम आतंकी हमला… दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ऑफिस में काटा गया केक, वीडियो वायरल…
    Next Article 25 अप्रैल से छत्तीसगढ़ कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान, दुर्ग से आगाज, घर घर भी जाएंगे कार्यकर्ता…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

    May 6, 2026

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी…
    • मुख्यमंत्री राजधानी में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में हुए शामिल, दुर्गा पूजा पंडालों में किए माता के दर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?