Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गरीब की सेवा , सुशासन और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – पीएम मोदी
    समाचार

    गरीब की सेवा , सुशासन और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – पीएम मोदी

    By Tv 36 HindustanMay 28, 2022No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

    राजकोट – केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राष्ट्रसेवा के आठ साल पूरे कर रही है। इस दौरान हमने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया जिससे आपका सिर झुक जाये। इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा , सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सबका साथ – सबका विकास , सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुये हमने देश के विकास को नई गति दी है। हमारी सरकार में हर आम आदमी को अपना हक मिल रहा है।

    उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित मातुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन कर लोगों को संबोधित करते हुये कही। पीएम मोदी ने कहा कि जब लोगों के प्रयास सरकार के प्रयासों से जुड़ते हैं , तो हमारी सेवा करने की ताकत बढ़ जाती है। राजकोट का यह आधुनिक अस्पताल (केडीपी मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल) इसका एक प्रमुख उदाहरण है। ये अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनायेगा। उन्होंने कहा कि आठ साल में हमने बापू और सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिये ईमानदार प्रयास किये हैं।

    बापू एक ऐसा भारत चाहते थे जो गरीबों , दलितों , पीड़ितों , आदिवासियों , महिलाओं को सशक्त करे ; जहां स्वच्छता और स्वास्थ्य जीवन का एक तरीका बने ; जिसकी आर्थिक व्यवस्था में स्वदेशी का समाधान हो। हमने बीते आठ वर्षों में तीन करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर , दस करोड़ से अधिक परिवारों को ओडीएफ से मुक्ति , नौ करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को धुयें से मुक्ति दी है। करीब ढाई करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को बिजली , छह करोड़ से अधिक परिवारों को नल का पानी- यह सिर्फ डेटा नहीं है , बल्कि गरीबों की गरिमा की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

    पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2001 से पहले यहां केवल 09 मेडिकल कालेज में सिर्फ 1100 सीटें थीं। आज आपको ये जानकर खुशी होगी कि अब यहां कुल 30 निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं और आठ हजार सीटें हैं। हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाना चाहते हैं।

    पीएम ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के माता-पिता भी चाहते हैं कि उनके बच्चे डॉक्टर बनें। लेकिन सबसे पहले एक बात पूछी जाती है कि क्या आप अंग्रेजी जानते हैं, यह अन्याय है। फिर हमने नियम बदल दिये और अब गुजराती शिक्षा पृष्ठभूमि के छात्र भी इंजीनियरिंग और मेडिकल पूरी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार पूरी ताकत से विकास कार्यों में जुट चुकी है। आज जब गुजरात की धरती पर आया हूं तो मैं सिर झुकाकर गुजरात के सभी नागरिकों का आदर करना चाहता हूं। आपने मुझे जो संस्कार और शिक्षा दी , समाज के लिये जीने की बातें सिखायी , उसी की बदौलत मैंने मातृभूमि की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुविधाओं को शत प्रतिशत नागरिकों तक पहुंचाने के लिये अभियान चला रही है।

    जब हर नागरिक तक सुविधायें पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव भी खत्म होता है और भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं होती। ना भाई-भतीजावाद रहता है ना जात-पात का भेद रहता है , इसलियै हमारी सरकार मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने में जी जान से जुटी हुई है। गरीबों की सरकार होती है तो कैसे उसकी सेवा करती है ? उन्हें सशक्त करने के लिये काम करती है , ये आज पूरा देश देख रहा है। सौ साल के सबसे बड़े संकट काल में भी देश ने ये लगातार अनुभव किया है महामारी शुरू हुई और गरीब के सामने खाने-पीने की समस्या हुई तो हमने देश के अन्न भंडार खोल दिये। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी माता-बहनों के जनधन बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किये। किसानों और मजदूरों के बैंक खाते में पैसा जमा किया। साथ ही हमने मुफ्त गैस सिलेंडरों की भी व्यवस्था की ताकि गरीब की रसोई चलती रहे। इसके अलावा मुफ्त वैक्सीन की व्यवस्था की। हमारी आयुष्मान योजना से आज पूरा देश लाभान्वित हो रहा है। हमारी सरकार मूलभूत सुविधाओं को शत प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने के लिये तत्पर है।

    हमारा ये प्रयास देश के मध्यम वर्ग को सशक्त करेगा।गौरतलब है कि मिशन गुजरात के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने गृह राज्य गुजरात की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। एयरपोर्ट पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी की आगवानी की। राजकोट के एटकोट में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। उनके दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत राजकोट में एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन और निरीक्षण करने से हुई। पीएम मोदी ने सुबह माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करते हुये कहा कि यह सौराष्ट्र में लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

    पीएम ने अस्पताल के उद्घाटन के बाद पाटीदार समाज की जनसभा को भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल , पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी , गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल , केंद्रीय मंत्री परसोत्तमभाई रूपला मौजूद रहे। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पटेल सेवा समाज की ओर से चालीस करोड़ रूपये की लागत से निर्मित दो सौ बिस्तरों वाला केडी परवाडिया मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल राजकोट-भावनगर राजमार्ग पर स्थित है। इस अस्पताल से राजकोट , बोटाद , अमरेली और आसपास के अन्य जिलों के ग्रामीण इलाकों के लोगों को फायदा होगा। इस अस्पताल में आयुष्मान भारत और राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्थ कार्ड धारकों का मुफ्त इलाज होगा। केडी परवाडिया मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल का शुल्क शहरों में वसूले जा रहे शुल्क का सिर्फ 30 फीसदी होगा।पीएम मोदी का यह दौरा सौराष्ट्र की राजनीति के लिये खास माना जा रहा है। गुजरात में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    बीते चुनाव में पाटीदारों की नाराजगी के कारण भाजपा 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी , इसका सबसे ज्यादा असर सौराष्ट्र क्षेत्र में ही देखने मिला था। यहां की 56 सीटों में 32 सीटें कांग्रेस को मिली थीं , जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ 22 सीटें आई थीं। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पाटीदारों को साधने में जुटी है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशान्ति व्यवस्था भंग किये जाने पर 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मान० न्यायालय के समक्ष कियागया पेश
    Next Article आरोग्‍य मंथन कार्यक्रम में बोले राष्‍ट्रपति कोविंद, दुनिया में उपलब्ध महंगे इलाज के बीच भारत में सस्ते उपचार की व्यवस्था
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतने महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ…

    July 1, 2026

    एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा ये प्रदेश सीएम साय…

    July 1, 2026

    जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का ये है रहस्य जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में…

    July 1, 2026

    मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा ये आधुनिक परिसर…

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतने महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ…
    • एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा ये प्रदेश सीएम साय…
    • जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का ये है रहस्य जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में…
    • खेत में उतरे-बोया धान, किसानों से इस अंदाज में सीएम डॉ. मोहन ने की ‘दिल की बात’, देखें ये तस्वीर…
    • इस गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?