यदि आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपका सपना पूरा हो सकता है। आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी का सपना साकार हो सकता है। आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है। सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में टीचर बनना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने नियमित शिक्षकों के 7540 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म निकाला है। ओडिशा में टीचर पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म OSSC की वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में करना है। टीचर भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 दिसंबर 2022 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी है।
माध्यमिक स्कूलों में टीचर की वैकेंसी
टीजीटी आर्ट- 1970
टीजीटी पीसीएम- 1419
टीजीटी सीबीजेड- 1205
हिंदी- 1352
संस्कृत- 723
पीईटी- 841
तेलुगु- 06
उर्दू- 24
खत्म हुआ गुर्जर गैंग का खौफ! करुआ डकैत को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ओडिशा के माध्यमिक स्कूलों में टीचर पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 38 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित HSC परीक्षा में उड़िया भाषा की परीक्षा एक विषय के रूप में पास की हो। पोस्टवार विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जानकारी नोटिफिकेशन से हासिल कर सकते हैं।