तंजानिया। तंजानिया में भीषण बाढ़ के कारण तबाही देखने को मिली है। उत्तरी तंजानिया में बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और 85 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर जेनेथ मायांजा ने कहा कि शनिवार को भारी बारिश से तंजानिया का कटेश शहर प्रभावित हुआ है।
