
जालोरः Sex racket राजस्थान के जालौर जिले में एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने तीन युवतियों और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामाग्री बरामद की है।
Sex racket मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मंगलवार देर रात सूचना मिली कि पोलजी नगर आदर्श कॉलोनी में एक किराए के मकान में देह व्यापार का काम धड़ल्ले से चल रहा है। इस पर DST टीम और कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर संदिग्ध अवस्था में तीन युवतियों सहित एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। वहीं, दलाल के रूप में ललित कुमार पुत्र मोहन लाल माली निवासी सामतिपुरा जालोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है जालोर शहर में इससे पूर्व पुलिस टीम ने होटलों पर भी इसी तरह की दबिश दी थी। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि पिछले 2 साल में जालोर में देह व्यापार का ग्राफ काफी बड़ा है। शहर में स्पा के नाम पर देह व्यापार की शिकायतें भी पुलिस को हो चुकी है।कुछ दिन पहले जालोर जिले में भीनमाल पुलिस ने देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए चार युवतियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर और होटल की आड़ में यह अनैतिक कार्य क्षेत्र में संचालित हो रहा था और इस संबंध में पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।