Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गाय और बछिया से शर्मनाक हरकत, पुलिस ने पशु क्रूरता का मामला किया दर्ज
    यूपी

    गाय और बछिया से शर्मनाक हरकत, पुलिस ने पशु क्रूरता का मामला किया दर्ज

    By Tv 36 HindustanAugust 9, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली में एक बहुत ज्यादा शर्मनाक घटना सामने आई हैं। आपको बता दे की सुभाषनगर क्षेत्र में एक गाय और उसकी एक माह की बछिया को मार डाला गया। पुलिस ने मामले को पशु क्रूरता की धारा के तहत दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। दोनों जानवरों को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर एक प्लाट पर एक गाय और एक माह की बछिया को बाँध दिया गया था। दोनों को दुष्कर्म की आशंका भी है। शिक्षक ने सुबह अपने प्लाट पर खून बहता देखते ही पुलिस को सूचना दी। गाय और बछिया को क्यारा ब्लॉक पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टर ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है।

    गणेशनगर निवासी प्राइवेट शिक्षक मनोज मिश्रा का प्लाट सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित स्टेट बैंक के पास है। उन्होंने यहां दो गाय पाल रखी हैं। गाय ने एक महीने पहले बछिया को जन्म दिया था। सोमवार रात 11 बजे, हर दिन की तरह, वह प्लाट में ताला मारकर अपने घर चले गए। जब वे मंगलवार सुबह छह बजे पहुंचे, तो गाय-बछिया गंभीर हालत में पड़ी हुई थी।

    गाय के गुप्तांग से खून बहता देख, उन्होंने आसपास के लोगों को एकत्र कर डायल 112 पर गाय की हत्या की सूचना दी। करगैना चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ 112 की कॉल पर मौके पर पहुंचे। गाय-बछिया को क्यारा ब्लॉक के पशु अस्पताल में ले जाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से लगता है कि दोनों पशुओं को गलत व्यवहार किया गया है। पशुओं का सीमन निकालकर जांच की जाएगी कि वह जानवर या इंसान का है। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखते हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस ने गाय को गंभीर हालत में पड़े हुए स्थान पर एक सिम, बीड़ी और रस्सी बरामद की है। पुलिस किसका सिम है पता लगाने की कोशिश कर रही है। सिम कहीं फंसाने के लिए नहीं फेका गया है।

    प्लॉट में बंधी गाय और बछिया के साथ क्रूरता की गई। उनके निजी अंगों के साथ गलत काम किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने सड़क पर हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने गाय और बछिया को क्यारा स्थित पशु चिकित्सालय में जांच के लिए भेजा। सुभाषनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पशु चिकित्सक के अनुसार गाय और बछिया से मिले सीमन को जांच के लिए भेजा जाएगा। गणेशनगर टीचर्स कॉलोनी में निवासी प्रणव मिश्रा निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उनका एक प्लॉट बदायूं रोड स्थित सर्वोदयनगर में है। प्रणव ने बताया कि वह मंगलवार सुबह 6 बजे जब प्लॉट पर पहुंचे तब उन्हें देखा कि गाय और बछिया के निजी अंग से खून बह रहा था और काफी सूजन थी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को दिखाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने हंगामा किया तो सुभाषनगर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत गाय और बछिया को इलाज के पशु चिकित्सालय भेजा। प्रणव ने बताया कि जब वह रात को गए थे तब प्लॉट की बाउंड्रीवाल के दरवाजे पर ताला लगाकर गए थे। सुबह जब गाय को देखने आए तो वहां पर गाय और बछिया जख्मी हालत में थे। वहीं पास में एक सिम और बीड़ी का बंडल पड़ा था। पुलिस ने सिम और बंडल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

    दोनों पशुओं को उपचार चल रहा है। शुरुआती जांच में लग रहा है, कि दोनों के साथ गलत काम हुआ है। सीमन निकालकर जांच के लिए भेजा गया है। डॉ. राजेश यादव- पशु चिकित्सा अधिकारी। मालिक की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है। खुलासा करने के लिए आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। अखिलेश प्रधान – इंस्पेक्टर सुभाषनगर।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews उत्तर प्रदेश शर्मसार घटना
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेरल अब जाना जाएगा इस नए नाम से….
    Next Article सरकारी नौकरी : रेलवे में निकली 2.4 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती,आवेदन के लिए जानें आसान प्रोसेस
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी यहां पहुंचे दूषित पानी से जान गंवाने वालों के परिवार से कर रहे मुलाकात…

    January 17, 2026

    देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से चलेगी, PM मोदी यहां से दिखाएंगे हरी झंडी…

    January 17, 2026

    अब बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास सीएम साय…

    January 17, 2026

    मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सीएम ने विकास से जुड़ी ये अहम घोषणाएँ कीं…

    January 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी यहां पहुंचे दूषित पानी से जान गंवाने वालों के परिवार से कर रहे मुलाकात…
    • देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से चलेगी, PM मोदी यहां से दिखाएंगे हरी झंडी…
    • अब बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास सीएम साय…
    • मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सीएम ने विकास से जुड़ी ये अहम घोषणाएँ कीं…
    • अब बच्चों की डिजिटल एंट्री पर ब्रेक यहाँ इतने साल से कम उम्र वालों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?