पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हे का सुहागरात का सपना चुर हो गया है। सात फेरे लेने के महज 4 घंटे बाद ही जेल पहुंच गया। भले ही ये खबर आपकों हवा-हवाई लगे, लेकिन ये बात सच है। पूरे इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल, दूल्हा दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा है। सोनम नाम की युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर पहले उसका शोषण किया और फिर शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक के जेल जाने पर उसके परिवार वालों की पूरी हेकड़ी निकल गई और युवती के परिजनों के साथ समझौते का प्रस्ताव रखा। इस पर युवती के परिजनों ने शादी की बता कही और दोनों परिवारों ने 23 अगस्त की तारीख फिक्स की।
इसके बाद कोर्ट में जाकर अपना हलफनामा दाखिल किया। कोर्ट ने युवक को 4 घंटे की पैरोल दी और कहा कि दोनों आपस में शादी करें और इसका सबूत कोर्ट में दें। इसके बाद आरोपी अमित कुमार जेल से मंदिर पहुंचा जहां उसे सजाया गया और फिर दुल्हन सोनम भी सज-संवरकर मंदिर पहुंची। दोनों की शादी हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसवाले भी मौजूद रहे। हवन कुंड के चारों तरफ पुलिस का घेरा था और जेल का वज्र वाहन भी मंडप के पास मौजूद था। शादी की सभी रस्मे पूरी होने के बाद दूल्हा जेल चला गया और दुल्हन रोती हुई दूल्हे के घर चली गई। शादी चर्चा के विषय बन गई।