Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल दहला देने वाली वारदात, जमीन हड़पने के लिए महिला के प्राइवेट पार्ट पर डाला कोलगेट, गमछे से दवाया गला
    दंतेवाड़ा

    दिल दहला देने वाली वारदात, जमीन हड़पने के लिए महिला के प्राइवेट पार्ट पर डाला कोलगेट, गमछे से दवाया गला

    By Tv 36 HindustanAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- दंतेवाड़ा जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां पड़ोसी पति-पत्नी ने मिलकर एक महिला की जमीन हड़पने के लिए उस पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने महिला को रात में सोते समय गमछे से गला दबाकर मारने की कोशिश की। जब वह जिंदा बच गई तो उसके प्राइवेट पार्ट पर कोलगेट डाल दिया।

    मरी समझकर छोड़ भागे आरोपी

    रात किरंदुल थाना क्षेत्र की है। महिला अपने घर पर अकेली सो रही थी। तभी आरोपी लखमा कुंजाम और उसकी पत्नी कुमे कुंजाम ने मिलकर हमला किया। गला दबाने के बाद जब महिला की सांसें चलती रहीं तो उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। उसे मरा समझकर दोनों भाग गए।

    सुबह फैलाई अफवाह, खुद दी सूचना

    सुबह जब महिला अर्धनग्न हालत में पड़ी मिली और उसकी सांसें चल रही थीं, तब आरोपियों ने गांव में शोर मचाया और खुद पुलिस को सूचना देकर मासूम बनने की कोशिश की। पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

    जांच में खुला राज

    शुरुआत में आरोपी पति-पत्नी पुलिस को गुमराह करते रहे और बयान बदलते रहे। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरी साजिश सामने आ गई। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    जमीन और एकतरफा प्यार बना वजह

    पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और उसके हिस्से की जमीन उसके नाम आई थी। आरोपी लखमा कुंजाम महिला से एकतरफा प्यार करता था और चाहता था कि वह अपनी जमीन उसे ही दे। लेकिन महिला ने अपनी जमीन किसी दूसरे को कमाने के लिए दे दी थी। इसी नाराजगी में लखमा ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर यह साजिश रची।

    Post Views: 735

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleटॉर्च की रोशनी में गर्भवती महिला की डिलीवरी, अचानक बिजली गुल हुई तो, मोबाइल फ्लैश की मदद से लगाए टांके
    Next Article CG: मौत का मुआवजा लेने पहुंच गई पांच-पांच पत्नियां, सोच मे पड़ा वन विभाग
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …

    April 15, 2026

    सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…

    April 15, 2026

    बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…

    April 15, 2026

    अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …
    • सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…
    • बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…
    • अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…
    • प्लांट हादसे में जान गवाने वालों की लिस्ट जारी, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 42 – 42 लाख, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?