नई दिल्ली। इस समय लोकसभा मानसून सत्र चल रहा है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर कई मुद्दों पर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। 137 साल बाद सोमवार को राहुल गांधी ने सदन की बहस में हिस्सा लिया। अविश्वास प्रस्ताव पर लगातार घमासान मचा हुआ है। इसी बीच एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने लगातार उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। इतना ही नहीं श्रीकांत ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी अपने बयानों के जरिए लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जी का एक ही उद्देश्य रह गया है बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना।
श्रीकांत ने सदन में पढ़ी हनुमान चालीसाशिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब के विचारों को छोड़कर कांग्रेस केसाथ कुर्सी के लिए समझौता कर लिया। वहां हनुमान चालीसा पढ़ने पर जेल में डाल दिया जाता था। इसके बाद वह लोकसभा में हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। उन्होंने कहा कि उद्धव ने राज्य में अनैतिक सरकार बनाई थी
महाराष्ट्र के कल्याण से सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने कहा कि इंडिया नाम लखकर इस विपक्ष को लगता है कि भारत के लोग इसका साथ देंगे। हालांकि उन्हें यूपीए नाम से शर्म आने लगी थी। इनका कोई कैप्टन नही ंहै और इन्हें वर्ल्ड कप जीतना है। मजबूरी आदमी को क्या क्या करने पर मजबूर कर देती है। ये जो विपक्ष है यह विनाश का गठबंधन है। यहां सिर्फ एनडीए बनाम इंडिया की लड़ाई नहीं है।
