Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये गलतियां की तो बंद हो जाएगा आपका PF अकाउंट जानिए EPFO के जरूरी नियम… अलर्ट किया जारी
    गैजेट

    ये गलतियां की तो बंद हो जाएगा आपका PF अकाउंट जानिए EPFO के जरूरी नियम… अलर्ट किया जारी

    By Tv 36 HindustanDecember 22, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नौकरीपेशा लोगों के लिए Provident Fund का पैसा उनकी जिंदगी भर की कमाई होती है. ऐसे में आपको EPFO से जुड़े नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है.

    जबतक आप नौकरी में रहते हैं EPF में योगदान करते हैं, और जब रिटायर होते हैं तो एक अच्छी खासी रकम आपके पास होती है, जिससे आप अपना बुढ़ापा इसी पैसे के दम पर गुजार सकते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जानकारी के अभाव या कुछ गलतियों की वजह से PF खाता बंद हो जाता है. इसलिए आपके लिए ये जानना बेहद जरूर हैं कि आप ऐसी कोई गलती नहीं करें.

    1. खाता हो सकता है बंद


    अगर आप जिस कंपनी में पहले काम करते थे, उस कंपनी से आपने अपना PF अकाउंट नई कंपनी में ट्रांसफर नहीं करवाया है, और पुरानी कंपनी बंद हो गई. ऐसे में अगर आपके PF खाते से 36 महीने तक कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ, यानी उसमें पैसा नहीं डाला गया. तो ऐसे में आपका PF खाता बंद हो जाएगा. EPFO ऐसे खातों को ‘Inoperative’ कैटेगरी में डाल देता है.

    2. कैसे होगा दोबारा ऐक्टिव?


    एक बार अगर खाता ‘inoperative’ हो गया तो आप ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे, अकाउंट को दोबारा एक्टिव कराने के लिए आपको EPFO मे जाकर एप्लीकेशन दोनी होगी. ‘inoperative’ होने के बाद भी अकाउंट में पड़े पैसे पर ब्याज मिलता रहता है, मतलब ये कि आपका पैसा डूबा नहीं है, ये आपको वापस मिल जाता है.

    पहले इन खातों पर ब्याज नहीं मिलता था. लेकिन, 2016 में नियमों में संशोधन किया गया और ब्याज देना शुरू किया गया. आपको पता होना चाहिए कि आपके PF अकाउंट पर तब तक ब्याज मिलता रहता है जबतक आप 58 साल के नहीं हो जाते.

    3. कब होता है खाता ‘Inoperative’

    नए नियमों के मुताबिक EPF अकाउंट ‘Inoperative’ हो जाता है अगर कर्मचारी ने EPF बैलेंस को निकालने के लिए एप्लीकेशन नहीं दी है, तब जब

    A- रिटायरमेंट के 36 महीने बाद भी जब इसके बाद सदस्य 55 साल का हो गया
    B- जब सदस्य परमानेंट रूप से विदेश में जाकर बस गया
    C- अगर सदस्य की मृत्यु हो गई है
    D- अगर सदस्य ने सारा रिटायरमेंट फंड निकाल लिया है
    4. अगर किसी PF अकाउंट को 7 साल तक कोई क्लेम नहीं करता है तो इस फंड को Senior Citizens’ Welfare Fund में डाल दिया जाता है.

    EPFO को लेकर क्या है निर्देश


    EPFO ने अपने एक सर्कुलर में कहा है कि निष्क्रिय खातों से जुड़े क्लेम को निपटाने के लिए सावधानी रखना जरूरी है. इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि धोखाधड़ी से संबंधित जोखिम कम हो और सही दावेदारों को क्लेम का भुगतान हो.

    निष्क्रिय PF खातों को कौन करेगा सर्टिफाई

    निष्क्रिय पीएफ खातों से जुड़े क्लेम निपटाने के जरूरी है कि उस क्लेम को कर्मचारी के नियोक्ता सर्टिफाइड करे. हालांकि, जिन कर्मचारियों की कंपनी बंद हो चुकी है और क्लेम सर्टिफाइड करने के लिए कोई नहीं है तो ऐसे क्लेम को बैंक KYC दस्तावेजों के आधार पर सर्टिफाई करेंगे.

    कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी

    KYC दस्तावेजों में पैन कार्ड, वोटर ID कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, कार्ड आइडेंटिटी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं. इसके अलावा सरकार की तरफ से जारी किए गए किसी दूसरी पहचान पत्र जैसे आधार का इस्तेमाल भी इसके लिए किया जा सकता है. इसके बाद असिस्टेंट प्रॉविडेंट फंड कमिश्नर या दूसरे अधिकारी राशि के हिसाब से खातों से विदड्रॉल या खाता ट्रांसफर की मंजूरी दे सकेंगे.

    किसकी मंजूरी से मिलेगा पैसा

    50 हजार रुपए से ज्यादा राशि होने पर पैसा असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर की मंजूरी के बाद निकलेगा या ट्रांसफर होगा. इसी तरह 25 हजार रुपए से ज्यादा और 50 हजार रुपए से कम राशि होने पर फंड ट्रांसफर या विदड्रॉल की मंजूरी अकाउंट ऑफिसर दे सकेंगे. अगर राशि 25 हजार रुपए से कम है, तो इस पर डीलिंग असिस्टेंट मंजूरी दे सकेंगे.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : किस जिले में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 27 को…निजी नियोजक अधिसूचित रिक्त पदों को भरने….
    Next Article छत्तीसगढ़ : प्राकृतिक आपदा के कारण मृत्यु हुए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    यहाँ की सरकार का बड़ा फैसला छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई…

    July 28, 2026

    THE END से उठा पर्दा महाबली हनुमान की एंट्री पर खत्म होगी फिल्म, पार्ट 2 में इनसे से होगा महासंग्राम…

    July 28, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर नेता का हमला, बोले- ‘यह लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न…

    July 28, 2026

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यहाँ की सरकार का बड़ा फैसला छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई…
    • THE END से उठा पर्दा महाबली हनुमान की एंट्री पर खत्म होगी फिल्म, पार्ट 2 में इनसे से होगा महासंग्राम…
    • धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर नेता का हमला, बोले- ‘यह लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न…
    • स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई
    • आज मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?