सीधी : प्राकृतिक सतरंगी छटाओं के मध्य गोरियरा बांध सीधी के पर्यटन की आकांक्षाओं को एक नई दिशा और दशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण भूमिका अतुल सिंह चौहान नगर विकास परिषद प्रस्फुटन समिति मड़रिया के अध्यक्ष के सानिध्य में स्थानीय विधायक पंडित केदार नाथ शुक्ल के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ समाज सेवी धर्मेंद्र सिंह परिहार की अध्यक्षता तथा संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष गुरु शरण दत्त शुक्ल ” मालिक ” के विशिष्ट अतिथि में सम्पन्न हुआ।
उद्बोधन में विधायक शुक्ला ने कहा कि इस नौका बिहार के शुभारंभ से क्षेत्रीय जनता को रोजगार की कड़ी से जोड़कर आर्थिक संपन्नता से सशक्त करने में सहायक है जहां पर इस क्षेत्र के अगल-बगल चाय, नाश्ता , भूंजा चना ,लाई इत्यादि स्थानीय व्यंजनों को बेचने निश्चित जगह मिलेगी साथ ही वैश्विक पर्यटक स्थलों के मानचित्र में सभी का नाम भी अंकित होगा। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि गोरियरा बांध का निर्माण सन 1962 में हुआ था जिसके माध्यम से आसपास की खेतों की सिंचाई तथा सीधी शहर में नल जल योजना के तहत घर घर पानी भी उपलब्ध कराया जा सकेगा।
पर्यटन को दृष्टिगत रखते हुए इस बांध में रसोईघर से लेकर उठने बैठने हेतु रेस्ट हाउस का भी निर्माण किया गया है जिसकी देखरेख प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीण जनो द्वारा किया जाएगा। विधायक शुक्ल ने कहां कि इस बांध के जीर्णोद्धार के लिए मध्यप्रदेश की सरकार जिला प्रशासन की ओर से पच्चीस लाख रुपए राशि आवंटित की गई हैं तथा ग्रामीणों को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि आप सभी जो व्यक्ति यहां व्यापार-व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं उन्हें बगैर ब्याज के 10,000 रूपए- मुहैया कराया जाएगा अगले वर्ष पुन 10,000 फिर से एवं अगले साल 20, 000-से25000 आवश्यकतानुसार बिना ब्याज के आर्थिक सहायता भाजपा सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी ।
अध्यक्षीय उद्बोधन में धर्मेंद्र सिंह परिहार ने ग्रामीणों को आगाह करते हुए कहा कि इस बांध के सौंदर्यीकरण में कोई बाधा ना आवे इसकी जवाबदारी आप सभी की है यदि कोई बाधा उत्पन्न हो तो तत्काल इसकी जानकारी हम सब के नेता विधायक केदारनाथ शुक्ला एवं पुलिस प्रशासन को देवे ताकि निजात दिलाई जा सके।
विशिष्ट अतिथीय उद्बोधन में गुरुदत्त शरण शुक्ला ने कहा कि जब कोई बड़ा अतिथि हमारे सीधी में आता है तो वह सीधी के आसपास कोई दर्शनीय स्थल घुमाने की बात करता है जिसे पूरा करने के लिए यह नौका विहार एवं रेस्टोरेंट तथा आप सभी ग्रामीणों के बलबूते पर मील का पत्थर साबित होगा ।
सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत भाषण भास्कर सिंह चौहान द्वारा किया गया तथा सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार स्तुति मिश्रा द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन आए हुए अतिथियों का बृजेश सिंह गोरे द्वारा किया गया।नौका बिहार के उद्घाटन के अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव मिश्रा,ग्राम पंचायत पटेहरा के पंच ,सरपंच ,सचिव एवं ग्रामीणो के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार विनय सिंह बाघेल ,शारदा फैमिली शाप के मालिक सरकार सिंह चौहान , शिव कुशवाहा ,अंशुमान चौहान,रविराज बहादुर सिंह,प्रमोद सिंह लाला ,उमाशंकर यादव,मुगलेश जायसवाल,तथा भारी संख्या में विशिष्ट एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।