नई दिल्ली:– सोने और चांदी की तेजी ने पहले कोहराम मचाया अब इनके गिरते दाम कोहराम मचा रहे हैं। पिछले सप्ताह कीमती धातुओं के बाजार में प्राफिट, टेकिंग, अमेरिकी मानेटरी पालिसी को लेकर अनिश्चितता और डालर में रिकवरी से सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है।
गिरावट का क्रम इस सप्ताह के पहले दिन भी जारी रहा। सोमवार को कामेक्स पर सोना वायदा 131 डालर टूटकर 4748 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 161 सेंट घटकर 82.86 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।
इसका इसर इंदौर मार्केट पर भी देखा गया। सोमवार को इंदौर में सोना केडबरी 7500 रुपये घटकर 154000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 28 हजार रुपये घटकर 246000 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर भी बाजार में ग्राहकी कमजोर है।
ज्वेलर्स का कहना है कि अब बाज़ार इस बात को लेकर भी चिंतित है कि वार्श लंबे समय में संभावित रूप से हाकिश हो सकते हैं। हालांकि नामिनी- जो पहले फेड गवर्नर के रूप में काम कर चुके हैं, ने ट्रंप की ब्याज दरों में भारी कटौती की मांगों का समर्थन किया है, लेकिन उन्होंने फेड के एसेट खरीदने के आपरेशंस पर भी आपत्ति जताई है।
एएनजेड के एनालिस्ट्स ने एक नोट में लिखा, “वार्श को इस पद के उम्मीदवारों में महंगाई के मामले में सबसे सख्त माना जाता है, जिससे मानेटरी पालिसी में नाटकीय ढील की संभावना कम हो जाती है। इससे बिकवाली की लहर शुरू हो गई, जिससे सोने को चार दशकों में सबसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा।
यह गिरावट “ऑप्शंस मार्केट में कुछ अत्यधिक पोज़िशनिंग” के कारण और बढ़ गई, जो 2025 के आखिर और 2026 की शुरुआत में सोने की मज़बूत तेज़ी के दौरान बनी थी। वार्श के नामिनेशन के बाद डालर हाल के चार साल के निचले स्तर से और ऊपर उठा, जिससे बुलियन मार्केट पर और दबाव पड़ा।
कामेक्स वायदा- सोना वायदा बढ़कर 4748 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4885 डालर और नीचे में 4399 डालर प्रति औंस और चांदी 82.86 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 87.87 डालर और नीचे में 71.23 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 154000 सोना आरटीजीएस में 148500 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 136100 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।
शनिवार को सोना 161500 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 246000, चांदी आरटीजीएस 247000 चांदी टंच 246700 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2900 रु. प्रति नग बिका। शनिवार को चांदी 274000 रु. पर बंद हुई थी।
