सतत : एवीज फ़न क्लब एवं ऑल इण्डिया लीनेस क्लब सतना के संयुक्त तत्वावधान में 27 मई शुक्रवार को चोक्लेट एवं बेकिंग की एक दिवसीय वर्कशॉप का बृहद आयोजन सफलतापूर्वकहोटेल शिवलोक मुख्तियार गंज में शाम 4 से 7 बजे तक सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में अपने सतना की बेटियों माताओं और मातृ शक्तियों ने अपनी सहभागिता ज़ोर शोर से निभायी और नया कुछ सीखते रहने के प्रयास को प्रमाणित किया। यह एवीज फ़न क्लब की करोना काल से अब तक की तीसरी ऐसी वर्क्शाप थी।
लीनेस क्लब की अध्यक्ष मंज़ुशा शाह एवं एवीज क्लब की अध्यक्ष पूजा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा उद्देश्य करोना काल को नज़र में रखते हुए वापस वोकल फ़ोर लोकल को याद दिलाना है कि लोगआत्मनिर्भर बने एवं लघु उद्योगों को बढ़ावॉ मिले ।
इस कार्यशाला में मुख्यरूप से कम्पनी के हेड शेफ़्स को आमंत्रित किया गया था ताकि छोटी से छोटी बारीकियों को समझा जा सके एवं सर्टिफ़िकेट दिया जा सके। चोक्लेटट्रफ़ल, बेकिंग एवं ग्लास डेज़र्ट के बढ़तेचलन को मद्देनज़र रखते हुए स्पेशल प्रकार के केक्स जैसे मैंगो केक फ़्रूट्केक चोक्लेटट्रफ़ल ग्लासलिक्विड डेज़र्ट और सेंटर चोको फ़िल चोक्लेट लाइव हमारे इंदौर से रिच कम्पनी द्वारा आए दो हेडशेफ़ ने विशेष तौर में सबको सिखाया सभी लोगों द्वारा सवाल-जवाब राउंड में भी अपनी सहभागिता निभाते हुए अपने डाउट्स साँझा किए। कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रशांत मनघनानी अमूल एसेन्स मार्ट, गौरी अग्रवाल गौरी जवेलरस, मनोहर वाधवानी वीनस स्वीट्स, राज फ़ोटोग्राफ़ी, अशोक खनेचा, चंदन आर्ट्स एवं शिवलोक का सहयोग रहा।
अंजु कटारे, चाँदनी श्रीवास्तव, चित्रा बडेरिया, उषा बडेरिया, रमा मिश्रा, राखीहोत्चन्दनी, मोना चोपड़ा, श्वेता अग्रवाल, रश्मि जैन,छाया पारेख, निशाशर्मा, प्रियंकामिश्, प्रज्ञा चतुर्वेदी उपस्थित रहीं। साथ ही गौरी भैया एवं उपस्थित अशोक खनेचा को उनके निरन्तर नेक प्रयासों के लिए सम्मानित भी किया गया ।