Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 1 सितंबर से हो रहे इतने सारे बदलाव, जाने क्या होगा आप पर असर…….
    News

    1 सितंबर से हो रहे इतने सारे बदलाव, जाने क्या होगा आप पर असर…….

    By Tv 36 HindustanAugust 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    )हैदराबाद: हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कई सारे बदलाव लेकर आती है. कुछ बदलाव अच्छे होते हैं कुछ खराब. इस बार भी सितंबर महीने की पहली तारीख नए बदलाव लेकर आ रही है, जो आमजन के जीवन पर असर डालेंगे. जानकारी के मुताबिक इन बदलावों में गैस सिलेंडर के दाम, पेट्रोल-डीजल के रेट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम शामिल हैं. वहीं, करोड़ों सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भी इंतजार है.

    आइये विस्तार से जानते हैं कि सितंबर की पहली तारीख से क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं.एलपीजी गैस सिलेंडर के दामबात पहले बदलाव की करें तो इसमें सबसे पहला नंबर एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों का आता है. हर महीने की पहली तारीख को गैस कंपनियां ने रेट जारी करती हैं. ये बदलाव कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों पर लागू होते हैं. पिछले महीने जुलाई में 8.50 रुपये सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे.

    एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम होंगे संशोधित (IANS)पेट्रोल-डीजल के दामों में फेरबदलदूसरे नंबर पर पेट्रोल-डीजल के दाम आते हैं. वैसे तो इनके दाम हर दिन अपडेट होते हैं. देखना होगा कि नए महीने के पहले दिन झटका लगेगा कि राहत मिलेगी. इससे इतर सीएनजी-पीएनजी के दाम भी संशोधित किए जाते हैं.

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फेरबदल (IANS)कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का इंतजारपहली सितंबर को सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते मे बढ़ोत्तरी का इंतजार रहता है. केंद्र सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है. सूत्रों से खबर मिली है कि मोदी सरकार महंगाई भत्ते में करीब 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर सकती है. वर्तमान में महंगाई भत्ता 50 फीसदी के करीब है.

    DAमहंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोत्तरी (IANS)मुफ्त में आधार कार्ड अपडेटमुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करने की लास्ट डेट 14 सितंबर है. लिहाजा इससे पहले अगर कोई अपडेट करना है तो आप लोग कर लीजिए. इसके बाद यह सेवा बंद हो जाएगी. 14 सितंबर के मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट नहीं होगा. इसके लिए चार्ज देना होगा.

    मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट की लास्ट डेट (Getty Images)क्रेडिट कार्ड से संबंधितपांचवां बदलाव क्रेडिट कार्ड से संबंधित है. जानकारी के मुताबिक निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा एचडीएफसी बैंक सितंबर की पहली तारीख से क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बैंक क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट फिक्स करने जा रहा है. जिसके तहत ग्राहक हर महीने महज 2 हजार प्वाइंट्स तक ही पा सकेंगे. वहीं, IDFC बैंक भी क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव के लिए तैयार है. बैंक कार्ड पर मिनिमम राशि को कम करने जा रहा है. सबसे महत्वपूर्ण बात कि पेमेंट करने की तारीख भी कम हो जाएगी. अब सिर्फ 15 दिन ही पेमेंट के लिए मिलेंगे।

    क्रेडिट कार्ड के नियमों में होंगे बदलाव (Canva)ट्राई का फर्जी कॉल पर बड़ा फैसलापहली सितंबर से फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लग सकती है. ट्राई ने सभी टेलिकॉम कंपनियों से कहा कि वे फर्जी कॉल और मैसेज पर हर कीमत पर लगाम लगाएं. इसके लिए गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं.

    Post Views: 960

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअमेज़न इंडिया ने त्योहारी सीजन से पहले विक्रेताओं के लिए एक बड़ी घोषणा की…..
    Next Article आपका फेफड़ा सही काम कर रहा है या नहीं, इस तरह चेक करें……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की ये बात…

    September 13, 2026

    आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली प्रदेश के किसानों की तकदीर…

    September 13, 2026

    प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जानें आज कैसा रहेगा मौसम…

    September 13, 2026

    PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना ये…

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की ये बात…
    • आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली प्रदेश के किसानों की तकदीर…
    • प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जानें आज कैसा रहेगा मौसम…
    • PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना ये…
    • आत्महत्या से रोकने आमजनों को किया जागरूक जागरूक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?