नई दिल्ली :- हिप्पोक्रेट्स का कहना है भोजन कई बीमारियों का इलाज हो सकता है, लेकिन यह समस्याओं का कारण भी हो सकता है। इसलिए, अपनी डाइट पर ध्यान रखना बेहद जरूरी है।”
एक्सपर्ट का कहना है, लहसुन और शहद सुपरफूड्स हैं और दोनों चीजों को साथ में खाने से सर्दी, खांसी, फ्लू और अन्य कई बीमारियों का इलाज होता है।
लहसुन में मौजूद शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं। इसमें एलिसिन नामक तत्व होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, ट्राइग्लिसराइड्स को कंट्रोल करता है और यह ब्लड क्लॉट को रोकता है।
लहसुन में मैंगनीज, विटामिन-बी6, सेलेनियम और फाइबर भी होते हैं। ये इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, जो इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। लहसुन में कैलोरी की मात्रा कम, लेकिन पोषक तत्व भरपूर होते हैं।
ऑर्गेनिक शहद नेचुरल स्वीटनर है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड और विटामिन्स के अलावा पोटैशियम, सेलेनियम, फास्फोरस, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं।
यह विटामिन बी6, थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन से भी भरपूर होता है। ऑर्गेनिक शहद डाइजेशन में हेल्प करता है। यह आपके शरीर और दिमाग के लिए एनर्जी का अच्छा स्रोत है।
लहसुन की कुछ कलियां लेकर उसे छीलें।
फिर इन्हें एक खाली कांच के जार में रखें।
आप पहले से साफ किए गए जैम कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अंत में, लहसुन से भरे जार के ऊपर शहद डालें।
बुलबुले हटाने के लिए चम्मच का इस्तेमाल करें।
अब आपको इसे खाने से पहले कुछ दिनों के लिए कमरे के तापमान पर रेफ्रिजरेटर में छोड़ना होगा।
शहद में डूबी लहसुन की 1 कली खाली पेट खाएं।
