Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कहीं विरासत बचाने की चुनौती तो कहीं परिवार में आर-पार की तैयारी,सियासी लड़ाई में ये पांच बहुओं ने संभाली पारी…
    राजनीति

    कहीं विरासत बचाने की चुनौती तो कहीं परिवार में आर-पार की तैयारी,सियासी लड़ाई में ये पांच बहुओं ने संभाली पारी…

    By Tv 36 HindustanMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आमतौर पर विरासत का जिम्मा पुत्र को ही दिया जाता है, लेकिन इस चुनाव में कई बहुएं भी मैदान में हैं, जो अपने परिवार की सियासी विरासत संभाल रही हैं। इनमें से कुछ के सामने पारंपरिक गढ़ बढ़ाने की चुनौती है तो कुछ चुनावी लड़ाई के साथ-साथ पारिवारिक खींचतान का भी सामना कर रही हैं।मुलायम सिंह के निधन के बाद बहू डिंपल यादव 2022 के उपचुनाव में मैदान में उतरीं और जीत हासिल की। इसके बाद सपा ने उन्हें फिर से मैनपुरी से उम्मीदार बनाया। उनके सामने भाजपा ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और बसपा ने पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया है।

    मुलायम सिंह के निधन के बाद बहू डिंपल यादव 2022 के उपचुनाव में मैदान में उतरीं और जीत हासिल की। इसके बाद सपा ने उन्हें फिर से मैनपुरी से उम्मीदार बनाया। उनके सामने भाजपा ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और बसपा ने पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया है।

    शिवसेना और एनसीपी के दो हिस्से महाराष्ट्र की राजनीति और भी गरमा गई है और इस बार की लड़ाई काफी रोचक है। लेकिन राज्य की लड़ाई से भी ज्यादा चर्चा इस वक्त शरद पवार का गढ़ मानी जाने वाली बारामती लोकसभा सीट को लेकर है, जहां से उनकी बेटी और बहू आमने-सामने चुनावी मैदान में हैं।

    खुद शरद पवार इस सीट से छह बार सांसद रह चुके हैं, इसके बाद उनकी बेटी सुप्रिया सुले लगातार दो बार से यहां से सांसद हैं। लेकिन इस बार शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने पार्टी तोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को सुप्रिया सुले के खिलाफ उतार दिया है, जो कि शरद पवार की भतीजा बहू हैं।

    एनडीए में शामिल होने के कारण भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट भी सुनेत्रा का समर्थन कर रहा है। ऐसे में राजनीतिक संघर्ष के साथ-साथ बारामती पारिवारिक संघर्ष का भी मैदान बन गया है। बहू और बेटी की चुनावी लड़ाई में शरद पवार के सामने चुनौती अपने गढ़ को बचाने की है।

    झारखंड की चुनावी लड़ाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सामने चुनौतियां आसान नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जेल में हैं, इधर परिवार की आपसी कलह भी सतह पर आ गई है। आम चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं।

    यहीं नहीं, अब वह अपने ससुर शिबू सोरेन की परंपरागत सीट दुमका से उनकी ही पार्टी के प्रत्याशी को चुनौती दे रही हैं। भाजपा ने अपने प्रत्याशी को हटाकर इस सीट से सीता सोरेन को टिकट दिया था। ऐसे में दुमका का परिणाम उनके राजनीति की दिशा तय करेगा।

    गांधी परिवार की दोनों बहुएं, सोनिया और मेनका गांधी दशकों से परिवार की राजनीतिक विरासत संभालती आई हैं। जहां सोनिया ने कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाली तो मेनका ने भाजपा का दामन थामा। हालांकि इस चुनाव में सोनिया मैदान में नहीं हैं, लेकिन मेनका गांधी अब भी सुल्तानपुर से चुनावी ताल ठोंक रही हैं।

    पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू और संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी ने राजीव गांधी के खिलाफ अमेठी से पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अगला चुनाव उन्होंने पीलीभीत से लड़ा और इसे अपना राजनीतिक गढ़ बनाया।

    Post Views: 835

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए,निकाली गई फ्लैग मार्च…
    Next Article वास्तु के इन 5 उपायों को आजमाकर तो देखें,गुड़हल का फूल पैसों की तंगी करेगा दूर, खुल जाएगा किस्मत का ताला..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

    June 11, 2026

    इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…

    June 11, 2026

    बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…

    June 11, 2026

    शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…
    • इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…
    • बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…
    • शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…
    • न अस्पताल, न कॉलेज भवन फिर भी खोलने चले थे मेडिकल कॉलेज, NMC ने खारिज किया ये प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?