
रिपोटर सूरज साहू:Tv36 hindushtan
मुंगेली-धरमपुरा जिला पंचायत के सामने माँ भुवनेश्वरी कृषि केंद्र के समारोह में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर ने फीता काट कर और पूजा अर्चना किया, साथ ही कृषि केंद्र खोलने पर भुवनेश्वर ठाकुर को शुभकामनाएं दी। भुवनेश्वर ठाकुर ने बताया कि आस पास के किसानो को खेती के लिए खाद एवं उर्वरक लेने के लिए इधर उधर ना जाने पड़े करके जिला पंचायत के सामने कृषि केंद्र खोलने का निर्णय लिया, जिससे किसानो को खाद एवं उर्वरक आसानी से मिल सके और इससे मुझे भी रोजगार मिल सके।
