
पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा और नोरा फतेही के गाने ‘डांस मेरी रानी’ ने आते ही धमाल मचा दिया है. ये गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है. जल्द ही ये सुपर हॉट जोड़ी इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के सेट पर धमाल मचाते दिखेगी. इस शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें नोरा फतेही के शानदार मूव्स ने एक बार फिर से लोगों पर अपना जादू चला दिया. गुरू रंधाावा के साथ नोरा ने ऐसा डांस दिखाया जिसे देखकर सब अपना दिल थामकर बैठ गए.