त्रिलोचन चक्रवर्ती,
जिला पुलिस बल कोरिया छत्तीसगढ़ के उप पुलिस अधीक्षक सलीम तिग्गा एवं सहायक उपनिरीक्षक गोनसाय लाकड़ा आज दिनांक 31 मई 2022 को अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर सेवा निर्मित हुए हैं एवं प्रधान आरक्षक फ्रांसिस किस्पोट्टा पिछले माह अप्रैल में सेवा निर्वित हुए हैं।
तीनों अधिकारी/कर्मचारियों को आज पुलिस अधीक्षक कक्ष में पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं मधुलिका सिंह द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दिया गया इस उपलक्ष्य में जिले के उप पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे, नेल्सन कुजूर, श्याम लाल मधुकर, रक्षित निरीक्षक हेमंत टोप्पो, निरीक्षक(अ) एसआर महेश, जेवियर बेक, उप निरीक्षक(अ) प्रशांत सागर गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक (अ) राजीव गुप्ता, रंजीता एक्का समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहे।