
New Delhi : मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहा स्पाइसजेट बोइंग बी737 विमान तूफान में फंस गया। इस वजह से विमान के लैंडिंग में दिक्कत हुई। फ्लाइट के तूफान में फंसने से केबिन में रखा हुआ सामना गिरने लगा, जिससे 40 यात्री घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 यात्रियों की हालत गंभीर है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस हादसे पर अफसोस जाहिर करते हुए, घायलों की हर संभव मदद की बात कही है।