Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » फिनटेक क्षेत्र में विश्व चैंपियन बनकर उभर रही देश की स्टार्टअप कंपनियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    राष्ट्रीय

    फिनटेक क्षेत्र में विश्व चैंपियन बनकर उभर रही देश की स्टार्टअप कंपनियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    By Tv 36 HindustanNovember 12, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) को भारत के वित्तबाजार की नियमन व्यवस्थाओं को उभरती नयी वित्तीय तकनीकों के अनुरूप विश्वस्तरीय रखने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि आज देश की स्टार्टअप कंपनियां फिनटेक के क्षेत्र में विश्व चैम्पियन बन कर उभर रही है और उन्हें अनुकूल नियामकीय परिवेश मिलना चाहिए।
    प्रधानमंत्री ने हाल के कठिन दौर में अर्थव्यवस्था को संभालने में सरकार की मदद के लिए आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास और उनकी टीम को बधाई भी दी।
    श्री मोदी ने आज भारतीय रिजर्व बैंक की दो अभिनव सुविधाओं का उद्घाटन किया जिनमें एक के जरिए अब आम आदमी भी केंद्रीय बैंक से सीधे सरकारी बांड खरीद कर अपना पैसा उसमें निवेश कर सकेगा। दूसरी सुविधा पूरे देश के लिए आरबीआई की एकीकृत लोकपाल योजना है। इसके तहत ग्राहक कहीं से एक ही स्थान पर डिजिटल माध्यम से बैंकिंग सेवाओं के बारे में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
    श्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इन योजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि पिछले सात वर्ष में भारत में डिजिटल लेनदेन में 19 गुना उछाल आया है। उन्होंने वित्तीय बाजार के विनियामक से भारत को दुनिया में निवेश के सबसे अच्छे और भरोसे मंद स्थान के रूप में विकसित करने के यत्न करने का आह्वान किया।
    उन्होंने कहा, “आज फिनटेक के क्षेत्र में भारतीय स्टार्टअप कंपनियां विश्व चैम्पियन बन रही है। उन्हें अनुकूल नियामकीय व्यवस्था का समर्थन मिलना चाहिए। भारत को दुनिया निवेश के लिए दुनिया के सबसे भारोमंद स्थान के रूप में विकसित करने के कदम उठाए जाने चाहिए। रिजर्व बैंक इस दिशा में पहले से काम करता रहा है और मुझे विश्वावस है कि आगे यह इस दिशा में और भी कदम उठाएगा।”
    प्रधानमंत्री ने कहा , “मुझे बताया गया है कि रिजर्व बैंक की एकीकृत लोकपाल योजना में बड़े स्तर पर डिजिटल निगरानी तंत्र का इस्तेमाल किया जाएगा, ऑनलाइन धोखाधड़ी की तेजी से जांच करने में मदद मिलेगी।” उन्होंने कहा कि आरबीआई की रिजर्व बैंक की खुदरा प्रत्यक्ष योजना के मध्यम वर्ग, व्यापार करने वाले, सेवानिवृत्त लोगों तथा छोटी छोटी बचन करने वालों के लिए सरकारी प्रतिभूतियों में सुरक्षित और भरोसेमंद प्रतिफल वाले निवेश का सीधा अवसर मिलेगा। इसके लिए उन्हें अभी पेंशन फंड या म्युवलफंड योजनाओं का सहारा लेना पड़ता था। यह सुविधा ऑनलाइन है। इससे लोगों को आसानी होगी।
    कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और श्री दास भी उपस्थित रहें। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि आरबीआई खुदरा सुविधा से सरकारी बांड के बाजार का विस्तार होगा।
    आरबीआई खुदरा प्रत्यक्ष योजना का उद्देश्य है कि सरकारी प्रतिभूति बाजार में खुदरा निवेशकों की पहुंच बढ़ायी जाये। इसके तहत खुदरा निवेशकों के लिये केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी प्रतिभूतियों में सीधे निवेश करने का रास्ता खुल जायेगा। निवेशक आरबीआई के हवाले से ऑनलाइन सरकारी प्रतिभूति खाते आसानी से खोल सकते हैं और उन प्रतिभूतियों का रख-रखाव कर सकते हैं। यह सेवा नि:शुल्क होगी।
    आरबीआई- एकीकृत लोकपाल योजना का उद्देश्य है कि शिकायतों को दूर करने वाली प्रणाली में और सुधार लाया जाये, ताकि संस्थाओं के खिलाफ ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने के लिये आरबीआई नियम बना सके। इस योजना की केंद्रीय विषयवस्तु ‘एक राष्ट्र-एक लोकपाल’ की अवधारणा पर आधारित है। इसके तहत एक पोर्टल, एक ई-मेल और एक पता होगा, जहां ग्राहक अपनी शिकायतें दायर कर सकते हैं। ग्राहक एक ही स्थान पर अपनी शिकायतें दे सकते हैं, दस्तावेज जमा कर सकते हैं, अपनी शिकायतों-दस्तावेजों की स्थिति जान सकते हैं और फीडबैक दे सकते हैं। बहुभाषी टोल-फ्री नंबर भी दिया जायेगा, जो शिकायतों का समाधान करने तथा शिकायतें दायर करने के बारे में सभी जरूरी जानकारियां प्रदान करेंगे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतीन दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना को देंगे गति
    Next Article COVID 19: देश में कोरोना के 12 हजार से अधिक नये मामले
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये संकेत…

    September 14, 2026

    गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…

    September 14, 2026

    असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…

    September 14, 2026

    अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये संकेत…
    • गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…
    • असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…
    • अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…
    • गणेश चतुर्थी पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने क्षेत्रवासियों को दी ये शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?