
नई दिल्ली
देशभर में आवारा पशुओं के आतंक से हर कोई परेशान है। कई राज्यों में छुट्टा जानवर कई लोगों की जान भी ले चुके हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक आवारा सांड शादी समारोह के दौरान चल रहे खाने के पंडाल में घुस गया। सांड को देखते ही खाना खा रहे मेहमानों में हड़कंप मच गया। हर कोई जान बचाने के लिए इधर- उधर दौड़ता हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो जमकर वायरल हो रही है
शादी समारोह का आयोजन खुले मैदान में किया जा रहा था। मेहमान खाने में व्यस्त थे तभी अचानक एक सांड यहां पहुंच जाता है। सांड को देखते ही समारोह में अफरा-तफरी मच जाती है। कुछ लोग इसका वीडियो भी बनाते हैं जबकि कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हैं। हालांकि अमीनत रही कि समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने सांड को जल्दी ही पंडाल से बाहर निकाल दिया