Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन शीर्ष देशों में बने है धूम्रपान को लेकर सख्त कानून……
    News

    इन शीर्ष देशों में बने है धूम्रपान को लेकर सख्त कानून……

    By Tv 36 HindustanMarch 13, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमूमन लोगों का मानना है कि धूम्रपान से केवल स्मोक करने वालों को ही खतरा है. लेकिन ऐसा नहीं है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की रिपोर्ट की मानें तो स्मोकिंग हर साल साल 80 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले लेती है. इनमें से 13 लाख वो लोग थे जो खुद स्मोक नहीं करते लेकिन सेकंड हैंड स्मोक यानी धुएं के संपर्क में आने से उनकी सेहत बिगड़ती है. स्मोकिंग से जुड़ी जागरूकता फैलाने और लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए हर साल मार्च महीने के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है. इस साल यह दिवस 13 मार्च को मनाया जा रहा है.सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक, सिगरेट पीने से बॉडी के लगभग सभी अंगों को नुकसान पहुंचता है. स्मोकिंग की आदत से सांस लेने में दिक्कत होने से लेकर जानलेवा कैंसर के होने का खतरा भी रहता है. स्मोकिंग के खतरे को ध्यान में रखकर कई देशों ने अपने यहां कड़े कानून पास किए हैं.

    आइए जानते हैं उन शीर्ष देशों के बारे में जहां धूम्रपान को लेकर सख्त कानून हैं.

    आयरलैंड29 मार्च, 2004 को आयरलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बना था जिसने वर्कप्लेस पर इंडोर स्मोकिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी. ये केवल ऑफिस तक सीमित नहीं था. कानून के दायरे में रेस्तरां और मनोरंजन स्थल भी आते थे. शुरूआत में कानून को लेकर आयरलैंड सरकार की आलोचना हुई, लेकिन इसके फायदे देखकर दुनियाभर के देशों ने इन नीतियों का अनुकरण किया है.

    पुर्तगालपुर्तगाल का लक्ष्य 2040 तक ‘धूम्रपान-मुक्त पीढ़ी’ बनाना है. पिछले साल वहां की संसद में एक बिल पेश किया गया था जिसके कानून बनने के बाद स्कूलों, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों या खेल स्थलों जैसे पब्लिक बिल्डिंग, रेस्तरां और बार के बाहर स्मोकिंग पर बैन लग जाएगा. कानून के तहत 2025 से, केवल लाइसेंस वाले हवाई अड्डे की दुकानों को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने की अनुमति दी जाएगी. इससे होगा ये कि वेंडिंग मशीन, बार, रेस्तरां और पेट्रोल स्टेशनों को अब इन्हें बेचने की अनुमति नहीं होगी. 2030 के बाद रेस्तरां, बार और नाइट क्लबों में अलग से धूम्रपान करने की जगह भी गैर-कानूनी हो जाएगी.No Smoking Dayकई देशों में पब्लिक प्लेस में स्मोकिंग करना गैर कानूनी है. (

    कनाडाकनाडा का लक्ष्य है कि 2035 तक देश में तंबाकू का इस्तेमाल 5% से कम हो जाए. इसे हासिल करने के लिए, कनाडाई सरकार अलग-अलग तरह की योजना पर विचार कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, युवाओं को धूम्रपान से दूर रखने और छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कनाडा पहला देश होगा जो हर एक सिगरेट पर चेतावनी छापना शुरू करेगा. अप्रैल 2025 तक सभी आकार की सिगरेटों पर ये चेतावनी लिखा होना अनिवार्य होगा. प्रशासन को उम्मीद है कि इस कदम से लोगों,विशेषकर युवाओं को धूम्रपान करने से रोकने में सफलता हासिल होगी.

    ऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया के स्कूलों, ऑफिस बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल और हवाई अड्डों जैसे पब्लिक प्लेस में स्मोकिंग करना गैर कानूनी है. देश में धूम्रपान-मुक्त कानूनों के लिए राज्य और क्षेत्रीय सरकारें मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं. ये अपने स्तर पर ऐसे कानून लाते हैं जो लोगों को सेकंड-हैंड धुएं से बचाते हैं और लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरकार तंबाकू उत्पादों को कम किफायती बनाने के लिए उन पर टैक्स लगाती है.

    यूनाइटेड किंगडमयूनाइटेड किंगडम में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक नए कानून पेश करने पर विचार कर रहे हैं जो 1 जनवरी, 2009 के बाद पैदा हुए व्यक्तियों को इंग्लैंड में सिगरेट खरीदने से रोकेगा. इस तय तिथि के बाद पैदा हुए व्यक्तियों को सिगरेट या तंबाकू बेचना गैर-कानूनी होगा. सरकार का दावा है कि इससे साल 2040 तक युवाओं में धूम्रपान को लगभग पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलोकसभा चुनाव से पहले गूगल ने चुनाव आयोग से की पार्टनरशिप ; करेगा यह काम……
    Next Article अघोरी शमशान में क्यों करते हैं शव साधना, जाने……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे इतने तारीख तक गेहूं खरीदेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध

    May 20, 2026

    सिंहस्थ-2028 में सबकुछ AI करेगा, जानें सीएम डॉ. यादव की गूगल क्लाउड इंडिया से हुई ये बात

    May 20, 2026

    मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे यहां की तैयारियों का मुआयना…

    May 20, 2026

    आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे नेता ने इस वीडियो को बताया…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे इतने तारीख तक गेहूं खरीदेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध
    • सिंहस्थ-2028 में सबकुछ AI करेगा, जानें सीएम डॉ. यादव की गूगल क्लाउड इंडिया से हुई ये बात
    • मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे यहां की तैयारियों का मुआयना…
    • आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे नेता ने इस वीडियो को बताया…
    • इन 3 चीजों का लेन-देन करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते यह बड़ी गलती? आएगी कंगाली और बढ़ेगा तनाव
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?