छत्तीसगढ़:– सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2025 को प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों में एक दिवसीय अवकाश की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस दिन स्थानीय और सामान्य अवकाश रहेगा।
इस आदेश के मुताबिक, पूरे छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक संस्थान सरकारी और निजी इस दिन बंद रहेंगे। छात्र और शिक्षक दोनों राज्योत्सव के जश्न में शामिल हो सकेंगे।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि 1 नवंबर इस साल शनिवार पड़ रहा है, जिससे सरकारी कार्यालयों में पहले से ही छुट्टी है। अब इस दिन छात्रों को भी स्कूल-कॉलेज में अवकाश का लाभ मिलेगा।

