नई दिल्ली:· सपनों की एक अपनी मायावी दुनिया है। व्यक्ति जो भी सपने देखता है उनका आपके जीवन से संबंध जरुर होता है। कुछ सपने आपको सुखद अहसास दिलाते है जबकि कुछ सपने आपको भय का अनुभव कराते हैं। कई बार तो बहुत ही विचित्र सपने आते हैं जिनका अर्थ समझना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन, स्वप्न शास्त्र में सभी सपनों का अर्थ बताया गया है। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों का भी जिक्र किया गया है जिनके आते ही व्यक्ति को सतर्क हो जाने की जरूरत है। आइए जानते हैं मृत्यु के समान कष्ट देने वाले सपनों के बारे में।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि व्यक्ति सपने में खुद को तेल पीते देखता है या फिर खुद के शरीर पर तेल को लगाते हुए देखता है तो इस तरह के सपने आने पर आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है। इस तरह के सपनों का अर्थ है कि आपको आने वाले समय में बहुत कष्ट होने वाला है। इसका अर्थ है कि आपको आने वाले दिनों में शारीरिक पीड़ा हो सकती है।
यदि आप सपने में देखते हैं कि आप किसी ऊंट, सर्प, गधा या भैंस पर बैठकर दक्षिण दिशा की तरफ जा रहे हैं तो इस तरह से सपने में आपको बहुत कष्ट पहुंचाने वाले होते हैं
यदि आपको सपने में कोई देवी देवता, राजा आदि क्रोधित रूप में दिखाई देता है तो इस तरह के सपने आने पर आपको सतर्क होने की सख्त जरूरत है। इस तरह के सपने आपको कोई बड़ा रोग का कष्ट पहुंचा सकते हैं।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति सपने में लाल फूल की माला पहने हुए या खुद को तेल लगाते हुए देखें तो इस तरह के सपने आपके प्राणों के लिए कष्टदायक हो सकता है। सपने में यदि आपके पीछे कोई सिंगवाला जानवर भागता हुआ दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति को सत्ताधारी अधिकारियों से हानि पहुंच सकती है।
जो व्यक्ति सपने में पर्वत, वृक्ष आदि को ऊंचे स्थानों से गिरा हुआ देखता है या खुद को पानी में डूबा हुआ देखे या फिर अग्नि में जला हुआ देखता है तो इस तरह के सपने गंभीर बीमारी होने की तरफ संकेत करते हैं।
