Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश में अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हुई जोरदार बारिश
    अंतरराष्ट्रीय

    प्रदेश में अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हुई जोरदार बारिश

    By Tv 36 HindustanApril 9, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज गर्मी, तो कभी अचानक से भारी बारिश हो रही है।द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेशभर में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ है और बाहर से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से गर्मी का प्रभाव कम है। मौसम विभाग का कहना है कि आने दो-तीन दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने और हल्की वर्षा के आसार हैं।

    प्रदेश में एक बार फिर बारिश के सक्रिय सिस्टम ने किसानो के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। पिछले 24 घंटो में प्रदेश के भोपाल, खरगोन, शुजालपुर में शनिवार को आंधी-पानी के साथ ओले गिरे। इससे खेतों में कटने को तैयार गेहूं की फसल खराब हो गई। गुना समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे मेंं भी बारिश और आंधी-पानी गिरने की संभावना जताई है। भोपाल समेत 10 जिलों में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की आशंका है।

    बेमौसम बारिश और ओले गिरने के साथ ही कई इलाकों में 70Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी में कटी पड़ी फसल को ख़ासा नुक्सान पहुंचाया है. प्रदेश में आज भी भोपाल के अलावा नर्मदापुरम संभाग, शिवपुरी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, खंडवा, खरगोन, गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। 10 अप्रैल से मौसम में सुधार होगा और धूप निकलेगी। हालांकि, 15 अप्रैल तक ट्रफ लाइन और चक्रवात का असर है।

    मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सेंट्रल राजस्थान पर चक्रवात एक्टिव है। ट्रफ लाइन महाराष्ट्र के मध्य क्षेत्र से लेकर तमिलनाडु तक गुजर रही है। यही कारण है कि बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी प्रदेश में पहुंच रही है। इससे सुबह मौसम साफ रहता है, लेकिन दोपहर बाद बादलों का दौर शुरू होता है और हल्की बूंदाबांदी भी हो जाती है। साथ ही, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का सिलसिला जारी है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCG : रिश्ते हुए शर्मसार, बाप ने अपनी ही 5 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार… फिर जो हुआ…
    Next Article सरकारी ऑफिस का बदला समय, सुबह साढ़े 7 बजे से खुलेंगे दफ्तर, सीएम ने किया ऐलान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

    May 9, 2026

    अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…

    May 9, 2026

    सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…

    May 9, 2026

    शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
    • अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…
    • सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…
    • शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…
    • इस देश में गूंजा यजुर्वेद का मंत्र, राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस पर व्हाइट हाउस में हुआ शांति पाठ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?