Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रायगढ़ की सुमन पटेल 10वीं में छत्तीसगढ़ टॉपर बन गईं हैं, उन्होंने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कियासाथ 10वीं की टॉप 5 में चार बेटियों ने बाजी मारी है..
    शिक्षा

    रायगढ़ की सुमन पटेल 10वीं में छत्तीसगढ़ टॉपर बन गईं हैं, उन्होंने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कियासाथ 10वीं की टॉप 5 में चार बेटियों ने बाजी मारी है..

    By Tv 36 HindustanMay 14, 2022Updated:May 14, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एंकर…

    रायगढ़ की सुमन पटेल 10वीं में छत्तीसगढ़ टॉपर बन गईं हैं, उन्होंने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वहीं कांकेर की सोनाली बाला ने भी टॉप किया है, उन्हे भी 98.67 प्रतिशत अंक मिले हैं। कवर्धा की आशिफा शाह दूसरे नंबर हैं, उन्हें 98.17 फीसदी अंक मिले हैं। बिलासपुर के जयप्रकाश कश्यप भी सेकंड टॉपर हैं। 10वीं में राजनांदगांव की दामिनी वर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं। 10वीं की टॉप 5 में चार बेटियों ने बाजी मारी है।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, सीजी बोर्ड के छात्र दोपहर 12 बजे से सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर रहे है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किया हैं।बोर्ड परीक्षा इस बार ऑफलाइन मोड में हुई थी, सेंटर में आकर छात्रों ने पेपर लिखा था। इसमें करीब 6.73 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके तहत दसवीं में 3.80 लाख और बारहवीं की परीक्षा 2.93 लाख छात्रों ने दी। स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड पर दिए गए अपने रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य में शीर्ष 10 स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर में घुमाने की भी घोषणा की है।वहीं 12वीं में कुंती साव ने टॉप किया है। उन्हें 12वीं में 95.60 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं बलौदा बाजर की संजना वर्मा सेकेंड टॉपर हैं। 12वीं में बेमेतरा के विमल कुमार तीसरे नंबर हैं। 12वीं में धमतरी की श्रेया पांडेय चौथे स्थान पर हैं। 12वीं में दुर्ग की माथुरी सारथी पांचवे स्थान पर हैं।हाई स्कूल में इस बार 74.23 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 78.84 बालिकाएं और 69.07 बालक पास हुए हैं। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी 79.30 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हैं। 81.15 बालिकाएं, 77.03 उत्तीर्ण रहे हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी, सुमन पटेल बनी 10वीं में छत्तीसगढ़ टॉपर,इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
    Next Article गांव में फैल रही है भारी गंदगी, लोगों के बीच फेल सकता है बीमारी का संक्रमण
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत 12 साल से पोलियो मुक्त, फिर भी हर साल बच्चों को क्यों पिलाई जाती हैं दो बूंद जिंदगी की जानिए ये बड़ी वजह…

    June 28, 2026

    जगन्नाथ मंदिर में क्यों लगाया जाता है, खिचड़ी का भोग जानिए महाप्रसाद की रसोई के ये चमत्कार…

    June 28, 2026

    जिस पक्षी को लोग मानते थे आज वो बना इस राज्य का गौरव PM ने ‘मन की बात’ में सुनाई ‘हरगिला’ की कहानी…

    June 28, 2026

    PM को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड…

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत 12 साल से पोलियो मुक्त, फिर भी हर साल बच्चों को क्यों पिलाई जाती हैं दो बूंद जिंदगी की जानिए ये बड़ी वजह…
    • मूंग की सरकारी खरीदी जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद प्रदेश में एमएसपी खरीद को लेकर चल रही चर्चा…
    • लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है मुख्यमंत्री साय…
    • स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान
    • बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बूथों पर चलाया जा रहा विशेष अभियान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?