नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ माय घोस्ट’ को लेकर सुर्खियों में हैं. बोल्ड एक्टिंग हो या सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें, सनी लियोनी किसी न किसी वजह से फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पैर की उंगली से खून निकलता दिखाई दे रहा है.
सनी लियोनी दर्द से कराह रही हैं, जबकि कुछ लो उन्हें फर्स्ट एड देने की कोशिश कर रहे हैं.वीडियो खुद सनी लियोनी ने शेयर किया है. वीडियो में सनी काफी डरी हुई लग रही हैं. सनी लियोनी ने पोस्ट में बताया है कि उन्हें ये चोट फिल्म कोटेशन गैंग की शूटिंग के दौरान लगी. वीडियो में कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं और लोगों की आवाज़ें आ रही हैं. क्रू मेंबर्स में से ही कोई कहता है कि उन्हें टेटनस का इंजेक्शन लगाना पड़ेगा, जिसके बाद सनी डर जाती हैं और इनकार कर देती हैं. लोहे से उनके अंगूठे में चोट लगी है. ऐसे में टेटनस की सुई लगाने की सलाह देते लोग दिखाई दे रहे हैं.
हालांकि कुछ लोग कहते सुने जा सकते हैं कि उसकी कोई जरूरत नहीं. वीडियो में सनी कहती हैं, “कोविड से इतना डर है, अभी ये हो गया. अब मैं क्या करूं.” क्रू मेंबर्स उनके अंगूठे से निकलने वाले खून को रोकने के लिए चोट की जगह को साफ करते हैं और वहां पर स्प्रे करते हैं.