Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सुरजपुर तहसीलदार व कार्यपालिक मजिस्ट्रे ने महान वैज्ञानिक नांबी नारायणन व फ़िल्म के निर्माता को सम्मान स्वरूप एक एक माह का वेतन भेंट करने की इच्छा जताई
    छत्तीसगढ

    सुरजपुर तहसीलदार व कार्यपालिक मजिस्ट्रे ने महान वैज्ञानिक नांबी नारायणन व फ़िल्म के निर्माता को सम्मान स्वरूप एक एक माह का वेतन भेंट करने की इच्छा जताई

    By Tv 36 HindustanAugust 22, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रिपोर्टर-जानी खान

    सुरजपुर,,,देश मे विकास नामक देशी रॉकेट इंजिन का निर्माण करने वाले पदम् भूषण अवार्ड से सम्मानित प्रख्यात वैज्ञानिक नांबी नारायणन को साजिश के तहत देश द्रोह के झूठे मामले में जेल भेजने और सुप्रीम कोर्ट से उन्हें बाइज्जत बरी किये जाने के बाद उनके जीवन पर विज्ञान आधारित फिल्म राकेट्री से प्रभावित सुरजपुर तहसीलदार व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संजय राठौर ने महान वैज्ञानिक नांबी नारायणन व फ़िल्म के निर्माता, राईटर व उनका किरदार निभाने वाले अभिनेता आर माधवन को है। वे स्वयं उनसे मुलाकात कर सम्मान स्वरूप एक एक माह का वेतन भेंट करने की इच्छा जताई उन्हें देश के योगदान के लिए सम्मान राशि भेंट करना चाहते हैं।

    इस संबन्ध में सुरजपुर के युवा तहसीलदार व कार्यपालिका मजिस्ट्रेट संजय राठौर ने खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि डॉ नांबी नारायणन देश के ख्यातिलब्ध वैज्ञानिक है। जिन्होंने विषम परिस्थितियों में साल 1985 में देश मे विकास नामक देशी राकेट इंजिन का निर्माण कर भारत का विश्व स्तर में मान बढ़ाया था। इन्होंने साल 1966 में इसरो में टेक्निकल सहायक के रूप में नौकरी प्रारंभ की। उसके बाद नासा से फेलोशिप मिलने पर उन्होंने साल 1969 में कैमिकल राकेट परप्लसन ( प्रमोदक ) पर कार्य किया और उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप लिक्विड परप्लसन में महारथ हासिल की थी। साल 1974 में देश के 52 सहयोगी वैज्ञानिकों की टीम के साथ इसरो की तरफ से इन्होंने फ्रांस में रॉकेट के विकिंग इंजिन निर्माण पर कार्य कर प्रशिक्षित होने पर भारत का पहला रॉकेट विकास इंजिन विकसित किया था। जो आज भी रॉकेट में पीएसएलवी में प्रयोग हो रहा है।

    उसके बाद नांबी नारायणन ने अधिक खर्च वाले रॉकेट सॉलिड परप्लसन को कम खर्च व शक्तिशाली रॉकेट लिक्विड परप्लसन इंजिन का निर्माण कर मुख्य धारा से जोड़ दिया था। इसकी वजह से ही भारत चंद्रयान व मंगल यान अंतरिक्ष तक पहुंचने में सफलता हासिल कर शक्तिशाली भारत के रूप में उभर सका।

    देश द्रोह के मामले में हुए बरी,,,,

    भारत मे रॉकेट विकास इंजिन निर्माण से अंर्तराष्ट्रीय बाजार में भारत की साख बढ़ने की संभावना से विदेशी ताकतों ने षड्यंत्र रचकर साल 1994 में डॉ नांबी नारायणन जैसे देश भक्त जुनूनी वैज्ञानिक को देश द्रोह के मामले फंसाकर जेल भिजवा दिया था। इन पर आरोप लगाया गया कि इन्होंने देश के राकेट इंजिन डिजाइन को शत्रु देश को बेच दिया है। लेकिन 14 सितंबर 2018 को देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें बाइज्जत बरी करते हुए केरल सरकार को इन्हें 1.3 करोड़ रुपये का मुवाअजा देने का निर्देश दिया था। उसके बाद 2019 में भारत सरकार ने इन्हें पद्मभूषण अवार्ड से सम्मानित किया था।

    राकेट्री फिल्म से प्रभावित हो जताई ईच्छा,,,,,

    देशभक्त वैज्ञानिक डॉक्टर नांबी नारायणन के जीवन पर विज्ञान आधारित फिल्म राकेट्री देखने के बाद देश के लिए अभूतपूर्व योगदान देने के बाद भी प्रताड़ना झेलने वाले देशभक्त वैज्ञानिक डॉक्टर नांबी नारायणन को सम्मान स्वरूप अपने एक माह का वेतन देने की इच्छा सूरजपुर तहसीलदार व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संजय राठौर ने जताई है।

    उन्होंने बताया कि हिंदी समेत 6 भाषाओं में प्रसारित फिल्म राकेट्री के लेखक निर्माता एवं अभिनेता की भूमिका में शानदार किरदार निभाने वाले एम माधवन भी बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ कोरोना काल में बगैर किसी आर्थिक लाभ के उच्च कोटि की फिल्म का निर्माण किया। उनके इस महान योगदान के लिए वे उन्हें भी अपने एक माह का वेतन सम्मान स्वरूप देना चाहते हैं। उन्होनें कहा कि वे स्वयं उनसे मिलकर सम्मान स्वरूप उन्हें राशि प्रदान करने की इच्छा रखते हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमंकीपॉक्स से पालतू जानवरों को बचाने के लिए गाइडलाइंस जारी, बरतें ये सावधानी…
    Next Article बड़ी खबर : अब देशभर के सभी AIIMS का बदलेगा नाम! जानिए केंद्र सरकार के इस पहल की वजह?
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छात्रा का अपहरण कर रातभर गैंगरेप करते रहे दरिंदे, सुबह इस हालत में मिली…

    April 19, 2026

    ₹1 लाख से शुरू कारें इस मार्केट में सस्ती कीमत पर मिल रहा Creta और…

    April 19, 2026

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती

    April 19, 2026

    आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल में डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु, नागरिकों को मिल रही…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • उच्च रक्तचाप सिर्फ नमक के कारण नहीं होता ये 3 कारक हैं जिन्हें कई लोग नजरअंदाज कर रहे हैं…
    • छात्रा का अपहरण कर रातभर गैंगरेप करते रहे दरिंदे, सुबह इस हालत में मिली…
    • ₹1 लाख से शुरू कारें इस मार्केट में सस्ती कीमत पर मिल रहा Creta और…
    • अब व्हाट्सऐप ला रहा ये नया फीचर, स्टेटस शेयर करने का बदल जाएगा तरीका …
    • जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?