
सरगुजा – जनपद पंचायत सीतापुर के उपाध्यक्ष शैलेश बाबा के 10 वर्षीय पुत्र कुंवर कार्तिक सिंह (छोटे बाबा)का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह के इस मुख्यअतिथि जनपद पंचायत शिक्षा समिति के अध्यक्ष शैलेष सिंहदेव,कुंवर कार्तिक सिंह अध्यक्षता विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सीतापुर मिथिलेश सिंह सेंगर व विशिष्ट अतिथि के रूप में abeo महेश सोनी,bdc ढ़ोढ़ागांव मोतीलाल ,संकुल प्राचार्य प्रतापगढ़ डी.एस.सिंह, bpo प्रेम गुप्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।ms चलता कि छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि शैलेश बाबा कुंवर कार्तिक सिंह का व अन्य मंचासीन अतिथियों का उपस्थित संकुल समन्वयकों व शिक्षकों, ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर व पुष्पगुच्छ भेंट कर बारी बारी से स्वागत किया गया।

कुँवर कार्तिक सिंह ने रायफल शूटिंग के अभी तक के अपने सफर का व विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उसमें मिलने वाली चुनौतियो का किस प्रकार सामना कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया बखूबी अपना अनुभव सभी के साथ साझा किए।संकुल समन्वयक पुरुषोत्तम दास टांडिया,मिथिलेश तिवारी व राजेश गुप्ता, bpo प्रेम गुप्ता,abeo महेश सोनी ने भी सभा को संबोधित कर कुंवर कार्तिक बाबा को उनके इस उपलब्धि पर बधाई दी व आगे भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर सीतापुर के साथ साथ जिले प्रदेश व राष्ट्र का नाम रोशन करने की बात कही।

सभा मे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सीतापुर मिथिलेश सिंह सेंगर ने अपनी बात रखते हुए कार्तिक बाबा को इतने कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि सफलता हासिल करने का श्रेय उनकी लगन,मेहनत व उनके माता पिता के सतत प्रोत्साहन व सहयोग को बताया। निश्चित रूप से कुंवर कार्तिक बाबा की यह सफलता सीतापुर के क्षेत्रवासियों व हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करती है।हम सभी की शुभकामना है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी आप सफलता हासिल करें व सीतापुर, जिले प्रदेश के साथ अपने घर परिवार का नाम रोशन करें।

आज के कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जनपद पंचायत सीतापुर के उपाध्यक्ष शैलेश बाबा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह व आशीर्वाद निश्चित रूप से मेरे सुपुत्र कुंवर कार्तिक को सफलता के मंजिल तक पहुँचने में सहायक सिद्ध होगा।आज के इस सम्मान समारोह में कुंवर कार्तिक के साथ साथ मैं स्वयं भी सम्मिलित होकर अभिभूत हूँ।शैलेश बाबा ने कहा कि लगातार मेहनत व निश्चित लक्ष्य के साथ प्रयास करने से सफलता मंजिल जरूर मिलती है।

कार्यक्रम के अंत मे BEO मिथिलेश सिंह सेंगर,abeo महेश सोनी,संकुल प्राचार्य डी. एस. सिंह ,bpo प्रेम गुप्ता, संकुल समन्वयक चलता जगन बिशी,cac उमेश मिश्रा ,संतोष सिंह, राधेश्याम यादव, शरद वर्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता,पवन गुप्ता,सरवन सिदार,रविन्द्र आप्टे,चमरू पैंकरा,मिथिलेश रत्नाकर,सुशील मिश्रा,विनय भारती,गिरीश सिंह,जितेंद्र प्रधान,संतोष कुमार,अजय गुप्ता, अमीन पैकरा,विनोद यादव,केश्वर यादव,संतोष उपाध्याय, सूर्यकांत ठाकुर,निमन बोलतस,रविशंकर कुजूर सहित सीतापुर के सभी 30 संकुलों के संकुल समन्वयकों के साथ साथ ms प्रतापगढ़ के हरिकीर्तन कास्ते,ms चलता कि हरावती लकड़ा,ms हर्राटिकरा के गौतम गुप्ता,ग्राम चलता के नवयुवक मंच के घनश्याम व संतराम ने भी कुंवर कार्तिक सिंह (छोटे बाबा) को स्मृति चिन्ह,गिफ्ट व प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन रजपुरी संकुल के संकुल समन्वयक उमेश मिश्रा व आभार प्रदर्शन संकुल प्राचार्य प्रतापगढ़ डी. एस. सिंह ने किया।कार्यक्रम में सीतापुर से सभी संकुल समन्वयक,शिक्षक,छात्र/छात्राएं व चलता के ग्रामीण उपस्थित थे।रिपोर्ट – रवि गोस्वामी सीतापुर सरगुजा,