शादी को बेहद पवित्र बंधन माना जाता है। यदि पति और पत्नी के बीच कोई तीसरे की एंट्री हो जाती है तो वह आगे चलकर उनके रिश्ते को बर्बाद कर देती है। उनकी अच्छी-भली प्यार भरी जिंदगी को नर्क बन जाती है। कई बार स्ट्रेस और लड़ाई-झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि तालाक तक की नौबत आ जाती है। लेकिन आज हम आपको शादी को लेकर एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अफ्रीकी इरीट्रिया में पुरुष को दो शादियां करनी पड़ती हैं। अगर कोई दूसरी शादी के लिए मना करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। इसके लिए बकायदा कानून बना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफ्रीका महाद्वीप के देश इरीट्रिया में हर आदमी को दो बार शादी करनी पड़ती है। फिर चाहे वो खुशी से शादी करे या दुखी होकर। इतना ही नहीं, अगर कोई पुरुष दो पत्नियां नहीं रखता है, तो उस पर गंभीर मुकदमा चलाया जाता है। ऐसा करने वाले को आजीवन जेल की सजा मिलती है।
आपको बता दें कि इरीट्रिया में इस अनोखे कानून को बनाने के पीछे यहां की महिलाओं की आबादी है। दरअसल, इस देश में पुरुषों की संख्या महिलाओं की संख्या से काफी कम है। इसका मुख्य कारण इथियोपिया के साथ गृह युद्ध है। पुरुषों के लिए दोहरे विवाह कानून के अलावा महिलाओं के लिए भी सख्त कानून बनाया गया है। यहां की महिलाएं पुरुषों को दो शादी करने से नहीं रोक सकती हैं। अगर महिलाएं पुरुषों को शादी करने से रोकती हैं तो उन्हें भी जेल हो सकती है।