मध्य प्रदेश:- मंगलनाथ मार्ग स्थित नवमानस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध मौत हो गई। केंद्र के कर्मचारियों ने युवक को शुक्रवार रात को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। जहां से परिवार शव को घर ले गया था। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान शव पर चोट के निशान दिखाई दिए थे। जिसके बाद स्वजन ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। जीवाजीगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
पुलिस ने बताया कि हरीश पुत्र ग्यारसीलाल निर्मल उम्र 40 वर्ष निवासी शंकरपुर मक्सी रोड बिल्डिंग मटेरियल का काम करता है। नशे की लत के कारण स्वजन ने हरीश को छह दिन पहले मंगलनाथ मार्ग स्थित नवमानस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। तीन दिन पूर्व हरीश के पिता नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे थे। जहां उन्होंने पुत्र हरीश को नित्य उपयोग की सामग्री दी थी। हरीश ने उन्हें ठीक होने की बात कही थी। इसके बाद पिता वापस घर लौट गए थे।
