Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बिलासपुर जिले के विकासखण्ड तखतपुर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को मिला स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय अवार्ड
    समाचार

    बिलासपुर जिले के विकासखण्ड तखतपुर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को मिला स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय अवार्ड

    By Tv 36 HindustanNovember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के विकासखण्ड तखतपुर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सकरी को राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिला है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता विद्यालय पुरस्कार केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार के हाथों स्कूल के प्राचार्य श्री सूरज प्रकाश वर्मा ने प्राप्त किया। राज्य स्तर पर स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल पाली और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को प्राप्त हुआ।

    राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हाईस्कूल पाली की प्राचार्य डॉ. रश्मि सिंह ध्रुवे को सम्मानित किया।बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए दोनों स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जिले के अन्य स्कूलों से भी स्वच्छता के लिए सभी मानकों पर खरा उतकर राष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं राज्य को गौरान्वित करने की अपील की। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार का यह कार्यक्रम यूनिसेफ के सहयोग से शिक्षा विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा द्वारा जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में स्वमूल्यांकन के आधार पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।

    पुरस्कार के लिए स्वच्छता के मानक जैसे वाटर, टॉयलेट, हैंड वाशिंग विथ सोप, ऑपरेशन एंड मेंटनेंस, बिहेवियर चेंज केपिसिटी और कोविड-19 प्रीपेयर्डनेश एवं रिस्पॉन्स तय किये गये थे। इन मानकों पर खरा उतरने के बाद 38 विद्यालयों में से तखतपुर ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल पाली और सकरी स्थित निजी स्कूल टैगोर इंटरनेशनल का चयन राज्य स्तर पर किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी डी.के.कौशिक ने इस उपलब्धि के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।

    Post Views: 0

    Chattisgarh Hindi news Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेश के बड़े होटलों में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के लिए जाएंगे छत्तीसगढ़ आईएचएम के छात्र…
    Next Article जिले में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले,एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बरगी डैम त्रासदी पर CM सख्त हाई लेवल जांच के आदेश पीड़ितों से मिलकर दिया पूरा भरोसा…

    May 2, 2026

    उपमुख्यमंत्री का 3 मई को गरियाबंद दौरा, कई विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन…

    May 2, 2026

    गलत दिशा में रखा मनी प्लांट घर में बढ़ा देगा दरिद्रता, जानिए इसे रखने की सही दिश…

    May 2, 2026

    धन-संपत्ति में वृद्धि दिलाने वाले माने जाते हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले जान लें ये नियम…

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बरगी डैम त्रासदी पर CM सख्त हाई लेवल जांच के आदेश पीड़ितों से मिलकर दिया पूरा भरोसा…
    • उपमुख्यमंत्री का 3 मई को गरियाबंद दौरा, कई विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन…
    • गलत दिशा में रखा मनी प्लांट घर में बढ़ा देगा दरिद्रता, जानिए इसे रखने की सही दिश…
    • धन-संपत्ति में वृद्धि दिलाने वाले माने जाते हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले जान लें ये नियम…
    • प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ भर्ती के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?