Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » निष्पक्ष पारदर्शी आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेः कलेक्टर के निर्देश…
    समाचार

    निष्पक्ष पारदर्शी आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेः कलेक्टर के निर्देश…

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत मतदान और मतगणना हेतु आवश्यक व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी व्यवस्था निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत सुनिश्चित करते हुए जिले में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मतदान और मतगणना करानें निर्वाचन दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को पंजी में दर्ज करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायत शाखा को सूचना प्राप्त होने पर टीम संबंधित स्थान पर अलग से जाये और नियमानुसार कार्यवाही करे। शिकायत में किसी प्रकार की शिथिलता न हो। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर नजर बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तहसीलदार और थाना प्रभारियों की बैठक लेने के निर्देश दिए।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए कलेक्टर ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रतिदिन के कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान कराने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम के हैंड्स ऑन पर जोर देने तथा आवश्यक प्रपत्रों को सही-सही भरने के संबंध में निर्देश दिए राजनीतिक दलों एवं अन्य अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाइजेशन करने सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को चेकलिस्ट तैयार कर मतदान सामग्री के साथ वितरित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने, शहरी क्षेत्र में दीवार लेखन कराने, कचरा उठाने वाले वाहनों में बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। डाक मतपत्र, ईडीपी में गोपनीयता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में मतदान दिवस के दिन हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी,किसी मतदान केन्द्र में मशीन में खराबी आने पर उसे बदलने हेतु रिजर्व मशीन की व्यवस्था, तथा मतदान दलों से वोटिंग के पश्चात मशीनों को प्राप्त करने एवं स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।वाहन व्यवस्था,निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग,मीडिया प्रमाणन,विद्युत व्यवस्था,चिकित्सा व्यवस्था आदि के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय,जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग,अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे,उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा सिंह सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

    Post Views: 1,195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमेष, सिंह, कर्क, तुला, कुंभ राशि सहित इन राशियों के चमकेंगे सितारे पढ़े आज का राशिफल…
    Next Article सोनिया-पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव की तैयारी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे PM मोदी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री श्री साय…

    September 6, 2026

    Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने आखिर रम मानने से क्यों किया इनकार जानिए पूरा मामला…

    September 6, 2026

    आज रविवार को कर लें ये काम, सूर्य देव की कृपा से दूर होंगी परेशानियां, चमक उठेगा भाग्य…

    September 6, 2026

    100 करोड़ पार ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, अब हुआ बड़ा ऐलान…

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री श्री साय…
    • Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने आखिर रम मानने से क्यों किया इनकार जानिए पूरा मामला…
    • आज रविवार को कर लें ये काम, सूर्य देव की कृपा से दूर होंगी परेशानियां, चमक उठेगा भाग्य…
    • 100 करोड़ पार ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, अब हुआ बड़ा ऐलान…
    • आज बदल सकता है इन 12 राशियों का भाग्य, धन-करियर से लेकर प्रेम तक जानें पूरा राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?