Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शिक्षकों की मेहनत ने बदली तस्वीर, सरकारी स्कूल से 19 बच्चे नवोदय-एकलव्य में चयनित…
    शिक्षा

    शिक्षकों की मेहनत ने बदली तस्वीर, सरकारी स्कूल से 19 बच्चे नवोदय-एकलव्य में चयनित…

    By Tv 36 HindustanJuly 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– घुरावड़,धमतरी आज के समय में जहां लोग अपने बच्चों को प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एडमिशन दिलाने के लिए जद्दोजहद करते रहते हैं, वहीं छग में एक ऐसा सरकारी स्कूल है जो नगरी सिहावा के अनुसूचित क्षेत्र में स्थित है और जो चारो ओर से जंगलों से घिरा हुआ है यहां के 19 बच्चों का चयन नवोदय और एकलव्य जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ है जो की एक नया कीर्तिमान है। चलिए जानते क्या है इसके पीछे वजह।

    धमतरी जिले के आदिवासी विकासखंड नगरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घुरावड़ जो कि कांकेर जिले के सीमा पर स्थित एक छोटा सा गांव है। इस ग्राम में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक की कक्षाएं संचालित है।
    इस स्कूल में न तो आधुनिक पाठ्य सामग्री है और न ही अन्य सुविधा, सीमित संसाधनों के बावजूद इस प्राथमिक शाला के कक्षा 5 वी के 43 में से नवोदय विद्यालय में 9 बच्चों का और एकलव्य विद्यालय में 10 बच्चों का,यानी कुल 19 बच्चों का चयन हुआ। ये बच्चे वर्तमान में अध्ययनरत हैं।

    इन बच्चों की सफलता का कारण जानने के लिए जब हमारे संवाददाता अंगेश हिरवानी ने इस स्कूल में गए तो उन्हें मालूम हुआ कि यहां के शिक्षकों के द्वारा कक्षा 1 से ही बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाता है जिससे वे कक्षा चौथी तक पहुंचते ही उनकी बेसिक तैयारी पूर्ण हो जाती है फलस्वरूप शिक्षकों को कक्षा 5 वी में पढ़ाई के लिए बहुत ही सहायता मिलती है।
    शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए एक्स्ट्रा क्लास लगाकर उन्हें प्रवेश परीक्षाओं के लिए दक्ष बनाया जाता है, ये शिक्षक कक्षा 5 वी के बच्चों को सुबह 9 बजे से ही स्कूल में बुलाते हैं और शाम 6 बजे तक एक्स्ट्रा क्लास
    लगाकर पढ़ाते हैं।
    शिक्षको की कर्तव्यनिष्ठा और लगनशीलता ऐसी है कि वे गांव में ही रहकर बच्चों के लिए अपना अतिरिक्त समय देकर महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
    पिछले वर्षों में भी इस स्कूल से बच्चों का चयन नवोदय और एकलव्य विद्यालय में होता रहा है किंतु शैक्षणिक वर्ष 2025- 26 के लिए एक साथ 19 बच्चों का चयन होना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
    इस सरकारी स्कूल के परिणाम से प्रभावित होकर जहां आसपास गांव सहित दूरस्थ गांव के पालक भी अपने बच्चों को एडमिशन दिलाने के लिए पहुंच रहे हैं।
    ग्राम पंचायत घुरावड़ के सरपंच महेश नेताम ने बताया कि शिक्षकों के मेहनत और पालकों के विश्वास के चलते हमारे बच्चों को सफलता मिली है, इस स्कूल में कुछ समस्याएं हैं, कक्षा 1 ली के बच्चों के बैठने के लिए कमरा नही है ये बच्चे बरामदे में ही बैठते है साथ ही स्कूल में बाउंड्रीवॉल नही है चूंकि यह स्कूल जंगल से लगा हुआ है इस कारण जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है यदि शासन से बाउंड्रीवॉल और अतिरिक्त कक्ष भवन निर्माण की स्वीकृति मिल जाती है तो निश्चित ही आने वाले समय में हमें बेहतर परिणाम मिल सकता है।

    इस क्षेत्र के जनपद सदस्य मौसमी मंडावी ने बताया कि स्कूल में किचन शेड निर्माण और मैदान समतलीकरण की आवश्यकता है यदि इन कार्यों की स्वीकृति मिलती है तो स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा।

    आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्र में स्थित इस सरकारी स्कूल के बच्चों की उपलब्धि क्षेत्र के साथ साथ छग के लिए भी गौरव की बात है यदि इन बच्चों और शिक्षकों को शासन द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है निश्चित ही आने वाले समय में अन्य स्कूल भी इससे प्रेरित होकर बेहतर परिणाम दे सकते हैं।

    चलिए जानते हैं इस स्कूल की शिक्षक बच्चो को कैसे पढ़ाते हैं और पालक सहित जनप्रतिनिधि क्या कहते सुनिए।

    Post Views: 560

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायपुर में खड़गे की सभा,साइंस कॉलेज मैदान में जुटेगा जनसैलाब, जनसभा के बाद इस भवन में होगी अहम बैठक…
    Next Article बेटियों के लिए बड़ा मौका, महिला विकास मंत्रालय ने शुरू की ये स्पेशल इंटर्नशिप, पैसे भी मिलेंगे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतने महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ…

    July 1, 2026

    एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा ये प्रदेश सीएम साय…

    July 1, 2026

    जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का ये है रहस्य जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में…

    July 1, 2026

    खेत में उतरे-बोया धान, किसानों से इस अंदाज में सीएम डॉ. मोहन ने की ‘दिल की बात’, देखें ये तस्वीर…

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतने महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ…
    • एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा ये प्रदेश सीएम साय…
    • जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का ये है रहस्य जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में…
    • खेत में उतरे-बोया धान, किसानों से इस अंदाज में सीएम डॉ. मोहन ने की ‘दिल की बात’, देखें ये तस्वीर…
    • इस गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?