Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हर घर तिरंगा अभियान के बीच पुलवामा में आतंकी हमला, एक बाहरी मजदूर की मौत,दो अन्य घायल
    समाचार

    हर घर तिरंगा अभियान के बीच पुलवामा में आतंकी हमला, एक बाहरी मजदूर की मौत,दो अन्य घायल

    By Tv 36 HindustanAugust 5, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नईदिल्ली I पुलवामा के गदूरा इलाके में आतंकियों ने एक बार फिर आम लोगों को निशाना बनाया है. आतंकियों ने गदूरा इलाके में बाहरी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका है. इस आतंकी घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि 2 अन्य घायल हो गए हैं. घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी इलाके में ही कहीं छुप गए हैं. आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.जानकारी के मुताबिक पुलवामा के गदूरा इलाके में गुरुवार की शाम कुछ मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान वहां पर कुछ आतंकी पहुंचे और उन्होंने मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया.

    इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. खबर है कि इस घटना में तीन मजूदरों को गंभीर चोट आई. घटना के तुरंत बाद घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकी हमले में मरने वाले मजदूर की पहचान बिहार के परसा निवासी मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है. घायलों की पहचान बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल के रूप में हुई है. दोनों की हालत स्थिर है.सभी मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैंअभी तक की जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पहले रेकी की थी और उन्हें पता था कि गदूरा इलाके में कुछ बिहार के मजदूर काम कर रहे हैं.

    गुरुवार शाम जब मजदूर काम में लगे थे उसी समय आतंकियों ने मजदूरों पर हमला कर दिया. इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई.जम्मू में चलाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियानआजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. इसे लेकर आतंकी पहले ही धमकी दे चुके हैं. बता दें कि इस अभियान को और भी कारगर बनाने के लिए 13 से 15 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक के दिल में देशभक्ति को बढ़ावा देना है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleग्रामीणों में फैली दहशत, अज्ञात बीमारी से 61 आदिवासियों की मौत, कई अभी भी चपेट में, गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम…
    Next Article 2 दिन बंद रहेगी जिले की सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम डॉ. यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन, कहा- इन पर बनाएं फिल्में, सरकार करेगी सहयोग…

    September 18, 2026

    जामबहार में 5100 दीपों से जगमगाया ‘सेवा संकल्प अभियान…

    September 18, 2026

    सवा लाख आशीर्वाद के दीपो से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती…

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम डॉ. यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन, कहा- इन पर बनाएं फिल्में, सरकार करेगी सहयोग…
    • जामबहार में 5100 दीपों से जगमगाया ‘सेवा संकल्प अभियान…
    • सवा लाख आशीर्वाद के दीपो से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती…
    • प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…
    • देसी घी से मिनटों में तैयार करें सफेद मक्खन, आसान ट्रिक जानकर रह जाएंगे हैरान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?