Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ के इस जिले में बन सकता है प्रदेश का सबसे अच्छा गौठान, मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार ने की गोधन न्याय योजना की समीक्षा
    छत्तीसगढ

    छत्तीसगढ़ के इस जिले में बन सकता है प्रदेश का सबसे अच्छा गौठान, मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार ने की गोधन न्याय योजना की समीक्षा

    By Tv 36 HindustanJuly 16, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जांजगीर-चांपा : मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जांजगीर जिले में गौठानों को और बेहतर बनाने तथा नियमित गोबर खरीदी की जरूरत है।

    प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुसार ग्रामीणों के जीवन स्तर को संवारने और गांव में ही आजीविका का साधन विकसित करते हुए रोजगार उपलब्ध कराने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए अधिकारियों को भी सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी गौठानों में गोबर खरीदी करने और गायों की संख्या के अनुसार गोबर खरीदी की मात्रा बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए और यह भी कहा कि जिले में विकास की बहुत संभावनाएं हैं, आप सभी के प्रयास से यहाँ प्रदेश का सबसे अच्छा गौठान भी बन सकता है।

    मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार शर्मा ने गौठानों को बेहतर बनाने और गोबर की खरीदी को बढ़ाने के लिए बेसलाइन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सचिव को निर्देशित करे कि वे घर-घर जाकर गायों की संख्या को एप्लीकेशन में दर्ज करें। हर गांव में नोडल अधिकारी बनाकर कार्य किया जाए। 20 जुलाई तक रोका-छेका करें, फिर गोबर की खरीद प्रारंभ करे। सरकार की मंशा है कि छोटे किसानों और पशुपालकों को लाभान्वित करते हुए आर्थिक स्तर सुधारना है। इसलिए इनके हित में कार्य करना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि गौठान समिति का अध्यक्ष उन्हें बनाए, जिन्हें कार्य करने में रूचि हो और जिनकी बात गांव के लोग सुनते हो। सरकार ग्रामीणों को पैसा देना चाहती है। रोजगार के साधन विकसित करना चाहती है। उपकरण मुहैया कराना चाहती है। ऐसे में अधिकारियों का कर्तव्य बनता है कि सरकार की इस महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना को सफल बनाने की दिशा में कार्य करें। श्री शर्मा ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने मेें गौठानोें की अहम भूमिका है। इसलिए जिले के सबसे बड़े गांव को चिन्हित कर स्कील मैंपिंग करें।

    उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा गौठान बनायेंगे तो देशभर से लोग देखने आयेंगे। उन्होंने ग्राम गौठान समिति की ट्रेनिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस योजना को राज्य सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि जो भी गौठान है, वह सक्रिय होनी चाहिए। गौठानों में गायें नियमित आनी चाहिए। गोबर खरीदी नियमित होनी चाहिए। गौठानों में आजीविका के साधन विकसित हो।

    कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजना है, जांजगीर-चांपा कृषि प्रधान जिला है। हम सभी मिलकर जिले में आदर्श गौठान बना सके, इस दिशा में कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे जिले के गौठान संसाधनयुक्त है, अब बस कार्य करने की आवश्यकता है। यदि हम अच्छा काम करेंगे तो इस जिले में प्रदेश का सबसे बढ़िया और अच्छा गौठान बन पायेगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ फरिहा आलम सिद्धकी, डीएफओ सौरभ सिह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    मास्टर ट्रेनर्स को दिए आवश्यक निर्देश

    मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्राम गौठान समिति के एन.जी.ओ. के मास्टर ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि गांव का भ्रमण कर गौठान समिति को प्रशिक्षित करें। उन्होंने कहा कि यदि बेहतर कार्य करने वाले एनजीओ ग्रामीण औद्योगिक पार्क में कोई मशीन लगाना चाहते हैं तो सरकार द्वारा मदद का प्रावधान है। इसके माध्यम से स्व-सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।

    उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ बेहतर तालमेल एवं समन्वय बनाकर गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। प्रदीप शर्मा ने एनजीओ को 10 किमी के दायरे में कार्य करने और शासकीय अधिकारियों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला पंचायत सीईओ फरिहा आलम सिद्दीकी सहित अन्य अधिकारी एवं एनजीओ के सदस्य उपस्थित थे।

    Post Views: 0

    Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबड़ी खबर : भाजपा ने एक बार फिर चौंकाया, NDA की तरफ से जगदीप धनखड़ को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार
    Next Article कोरबा : पूर्व छात्र नेता ने फांसी लगाकर खुदकुशी , जांच में जुट पुलिस
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत 12 साल से पोलियो मुक्त, फिर भी हर साल बच्चों को क्यों पिलाई जाती हैं दो बूंद जिंदगी की जानिए ये बड़ी वजह…

    June 28, 2026

    मूंग की सरकारी खरीदी जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद प्रदेश में एमएसपी खरीद को लेकर चल रही चर्चा…

    June 28, 2026

    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है मुख्यमंत्री साय…

    June 28, 2026

    बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बूथों पर चलाया जा रहा विशेष अभियान…

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत 12 साल से पोलियो मुक्त, फिर भी हर साल बच्चों को क्यों पिलाई जाती हैं दो बूंद जिंदगी की जानिए ये बड़ी वजह…
    • मूंग की सरकारी खरीदी जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद प्रदेश में एमएसपी खरीद को लेकर चल रही चर्चा…
    • लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है मुख्यमंत्री साय…
    • स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान
    • बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बूथों पर चलाया जा रहा विशेष अभियान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?