Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तीन राज्यों में नए चेहरों के पीछे की सबसे बड़ी ताकत है साल 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव……
    News

    तीन राज्यों में नए चेहरों के पीछे की सबसे बड़ी ताकत है साल 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव……

    By Tv 36 HindustanDecember 12, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद जिस तरह से तीनों ही राज्यों में सीएम के नाम का ऐलान किया गया है, उससे हर कोई हैरान है. अब सवाल उठता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीएम सरप्राइज से क्या बदलेगा? ऐसी क्या वजह है जो पीएम मोदी ने हर किसी को चौंकाते हुए ऐसे चेहरों को मुख्यमंत्री की कमान सौंप दी, जिन्हें खुद भी इसका अहसास तक नहीं था.इन सभी नए चेहरों के पीछे की सबसे बड़ी ताकत है साल 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव.

    जिस बीजेपी को पहले ब्राह्मण-बनिया की पार्टी कहा जाता था, उसमें अब अगड़ा, पिछड़ा, महिला, ओबीसी, दलित और आदिवासी यानी सबकी जगह है. पार्टी में बदलाव की कवायद चल रही है. ऐसे सरप्राइज से राज्यों में जमे दिग्गज नेताओं की गुटबाजी भी एक झटके में खत्म हो गई. पीएम मोदी के इस दांव ने कार्यकर्ताओं में असंतोष का भाव भी मिटा दिया है. राज्यों में केंद्र से प्रशिक्षित नेता भेज कर पॉलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव वर्ककल्चर यानी राजनीतिक और प्रशासनिक कार्य संस्कृति बदलना भी सरप्राइज देने का एक बड़ा मकसद है.

    बड़ी बात ये भी है कि इस तरह का सरप्राइज इनकंबेंसी कटर का भी काम करता है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने 3 राज्यों में दिया सरप्राइज?छत्तीसगढ़ में चर्चा ओपी चौधरी और रमन सिंह समेत कुछ अन्य नेताओं की थी, लेकिन सीएम बने आदिवासी नेता विष्णुदेव साय. वहीं मध्य प्रदेश में चर्चा में थे शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय, लेकिन सीएम बने मोहन यादव. इन दोनों राज्यों में हुए बदलाव के बाद हर किसी की नजर राजस्थान पर थी. राजस्थान में चर्चा तो वसुंधरा राजे और दीया कुमारी समेत कुछ अन्य नाम की चल रही थी, लेकिन सीएम की कुर्सी भजन लाल शर्मा को दे दी गई है.

    जातिगत समीकरण साधने में कामयाब हुई बीजेपीतीनों ही राज्यों में भले ही मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा हो रही हो लेकिन इस बदलाव के साथ ही पार्टी ने तीनों ही राज्यों में जातिगत समीकरण को साधने का काम किया है. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने OBC नेता मोहन यादव को सीएम बनाया है, तो ब्राह्मण राजेंद्र शुक्ल और दलित जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. वहीं नरेंद्र सिंह तोमर को स्पीकर बनाने का फैसला लिया गया है.

    इन चार चेहरों से बीजेपी ने ओबीसी, दलित और सवर्ण को साध लिया है.छत्तीसगढ़ की बात करें तो वहां आदिवासी विष्णुदेव साय को सीएम बनाया गया है. ओबीसी अरुण साव और ब्राह्मण विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है, जबकि रमन सिंह को स्पीकर बनाया गया है. इन चार चेहरों से बीजेपी ने आदिवासी, ओबीसी और सवर्ण को साधने की कोशिश की है.राजस्थान की बात करें तो ब्राह्मण भजन लाल शर्मा को सीएम, अनुसूचित जाति से आने वाले प्रेमचंद बैरवा और राजपूत दीया कुमारी की डिप्टी सीएम बनाने का फैसला हुआ है. जबकि सिंधी समाज से आने वाले वासुदेव देवनानी स्पीकर होंगे. यहां भी सवर्ण और दलित को साधने की कोशिश की गई है.2024 पर पीएम मोदी का फोकसबीजेपी का फोकस हमेशा से ही महिला, एससी, एसटी, ओबीसी और सवर्ण वोट बैंक पर रहा है.

    2019 में 46% महिलाओं ने बीजेपी गठबंधन को, 27% ने कांग्रेस गठबंधन और 27% ने अन्य को वोट दिया. जबकि अनुसूचित जाति के 41% लोगों ने बीजेपी गठबंधन को, 26% लोगों ने कांग्रेस गठबंधन और 33% ने अन्य को वोट दिया.अनूसूचित जनजाति के 46% लोगों ने बीजेपी गठबंधन को, 37% ने कांग्रेस गठबंधन और 17% ने अन्य को वोट दिया.वहीं, ओबीसी की बात करें तो 54% ने बीजेपी गठबंधन को, 22% ने कांग्रेस गठबंधन को और 24% ने अन्य को वोट दिया. 2019 में सवर्णों में 59% ने बीजेपी गठबंधन, 17% ने कांग्रेस गठबंधन और 24% ने अन्य को वोट दिया.बीजेपी के सरप्राइज फैक्टर का क्या है फॉर्मूला2024 के लिए बीजेपी का प्लान तैयार है. आपके मन में सवाल उठेगा कि बीजेपी ने अयोध्या में राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने और तीन तलाक के खात्मे जैसे अपने कोर मुद्दों को पूरा कर दिया है.

    ऐसे में 2024 के चुनाव में बीजेपी का एजेंडा क्या होगा? तो अबकी बार सबसे बड़ा मुद्दा ‘विकसित भारत’ का संकल्प है. इसका मकसद 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना और 2024 के चुनाव में मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को वोटर बनाना है. 2024 के चुनाव से पहले बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और तय समय के अंदर उन्हें एक-एक लाभार्थी तक पहुंचाने की कहानी बता रहे हैं.

    योजनाओं ने जीत का समीकरणएमपी में लाडली लक्ष्मी योजना के चलते 42% लाभार्थियों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया तो 49% ने बीजेपी को वोट दिया.वहीं, लाडली बहना योजना की 42 फीसदी लाभार्थियों ने कांग्रेस को वोट दिया तो 48% ने बीजेपी के पक्ष में वोट दिया.प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की 37% लाभार्थियों ने कांग्रेस को वोट दिया तो 54% ने बीजेपी को वोट दिया.आयुष्मान भारत योजना के 39 फीसदी लाभार्थियों ने कांग्रेस को तो 50% ने बीजेपी को वोट दिया.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बस्तर संभाग से 4 हजार भाजपाई रायपुर पहुंचेंगे….
    Next Article इन सितारों के लिए यह साल रहा बहुत खास…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पाली परियोजना में पोषण आहार के नाम पर बड़ा खेल बच्चों के हिस्से के रेडी टू ईट पर कमीशन के गंभीर आरोप…

    August 19, 2026

    NEET से JPSC-JSSC तक भर्ती परीक्षाओं पर उठे सवाल, अब बिलासपुर के डी.पी. विप्रा लॉ कॉलेज की मेरिट सूची विवादों में HOD संतोष ठाकुर की भूमिका पर लगे गंभीर आरोप…

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित…

    August 19, 2026

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन 18 जिलों में येलो अलर्ट; दो दिन बाद बढ़ेगा तापमान…

    August 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पाली परियोजना में पोषण आहार के नाम पर बड़ा खेल बच्चों के हिस्से के रेडी टू ईट पर कमीशन के गंभीर आरोप…
    • NEET से JPSC-JSSC तक भर्ती परीक्षाओं पर उठे सवाल, अब बिलासपुर के डी.पी. विप्रा लॉ कॉलेज की मेरिट सूची विवादों में HOD संतोष ठाकुर की भूमिका पर लगे गंभीर आरोप…
    • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित…
    • प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन 18 जिलों में येलो अलर्ट; दो दिन बाद बढ़ेगा तापमान…
    • जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए गांधी स्कूल के 16 विद्यार्थी चयनित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?