

भिलाई ..” जेल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती मनाई गई ” 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती एवं भूतपूर्व प्रधान मंत्री स्व . श्री लालबहादुर शास्त्री की 117 वीं जयंती के अवसर पर केन्द्रीय जेल दुर्ग में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायालय दुर्ग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , संतोष सिंह ठाकुर , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव , राहुल शर्मा , सविता सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं योगेश सिंह क्षत्री जेल अधीक्षक के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भूतपूर्व प्रधान मंत्री स्व . श्री लालबहादुर शास्त्री के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । मुख्य अतिथियों के द्वारा गांधीजी एवं शास्त्री जी के जीवन चरित्रों पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों एवं सिद्धांतो को अपनाने हेतु बंदियों को प्रेरित दिया गया , साथ ही गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने हेतु सभी को प्रेरित किया गया । इस अवसर पर बंदियों के द्वारा छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत ‘ अरपा पैरी के धार ‘ , गांधीजी के प्रसिद्ध भजन ‘ रधुपति राघव राजा राम ‘ एवं देश भक्ति गीत ‘ मेरा रंग दे बसंती चोला ‘ की प्रस्तुति दी गई तथा बापूजी के जीवन चरित्र पर अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में रामपाल सिंह कंवर , कल्याण अधिकारी , एवं श्रीमती एस . शोभारानी , सहायक जेल अधीक्षक , उपस्थित रहे । कार्यनम का संचालन श्री ए.के. साव , सहायक जेल अधीक्षक ने किया ।